script65 वर्षीय महिला 14 महीनों में 8 बच्चियों की बनीं मां, असलियत जान उड़ जाएंगे होश | 65 Years Old Woman Gave Birth To 8 Children In 14 Month,Scam Revealed | Patrika News

65 वर्षीय महिला 14 महीनों में 8 बच्चियों की बनीं मां, असलियत जान उड़ जाएंगे होश

locationनई दिल्लीPublished: Aug 22, 2020 05:15:03 pm

Submitted by:

Soma Roy

Old Lady Gave Birth to 8 Children : बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का है मामला, गलत तरीके से ले रहे थे सरकारी योजना की प्रोत्सहन राशि
हर महीने महिला के खाते में हेल्थ मिशन के तहत 1400 रुपए भेजे जा रहे थे

babies1.jpg

Old Lady Gave Birth to 8 Children

नई दिल्ली। औलाद की चाहत तो हर मां-बाप को होती है, लेकिन उम्र बीतने के साथ कई लोगों की ये ख्वाहिश अधूरी रह जाती है। मगर बिहार में एक अनोखा मामला (Weird Incident) सामने आया है। जहां एक 65 वर्षीय महिला ने न सिर्फ कुदरत के करिश्मे को चुनौती देते हुए मां बनीं, बल्कि उसने 14 महीने के अंदर 8 बच्चियों को जन्म दिया है। ये घटना सुन आपका सिर भले ही चकरा गया हो, लेकिन इसकी जब असलियत पता चली तो सबके होश उड़ गए। दरअसल ये पूरा फर्जीवाड़ा महज कागजों पर हुआ है। जिसके तहत बुजुर्ग महिला ने इस उम्र में आठ बच्चियों को जन्म दिया है।
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मामला बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी प्रखंड का है। दरअसल बिचौलियों ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (National Health Mission) से मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को हड़पने के लिए ये फर्जीवाड़ा किया है। उन्होंने इसमें ऐसी महिलाओं के नाम डाल दिए जो प्राकृतिक तौर पर मां नहीं बन सकतीं। इसके बावजूद उनके नाम लिस्ट में शामिल किए गए। बताया जाता है कि मिशन के अधिकारी और बैंक के सीएसपी एक बुजुर्ग महिला को प्रोत्साहन हर महीने 1400 रुपए की प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खाते में डाल रहे थे। तो समय पर निकाले भी जा रहे थे। जब मामले की जांच की गई तो अधिकारियों को शक हुआ। उन्होंने कागजों का मिलान किया तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने पाया कि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला 14 महीनों में 8 बार मां बनी है। इस मामले में मसुहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने पुलिस में FIR दर्ज कराई है।
इसी तरह नेशनल रूरल हेल्थ मिशन में भी घोटाला सामने आया है। यहां एक महिला ने 9 महीने में 5 बच्चियों को जन्म दिया है। कागज में उनका नाम चढ़ाकर फर्जी तरीके से रकम वसूली जा रही है। इस बारे में जब महिलाओं से पूछताछ की गई तो वह दंग रह गईं। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के आदेश पर इस मामले की हाई लेवल जांच के आदेश दिए गए हैं। फौरी तौर पर मामला सही पाया गया है, इस मामले की बारीकी से छानबीन की जा रही है। जिससे असली गुनहगार सामने आ सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो