script

महज 7 साल की उम्र में बुलेट ट्रेन को टक्कर दे रहा है यह बच्चा! रफ्तार देख मुंह जाएगा खुला का खुला

locationनई दिल्लीPublished: Mar 16, 2019 11:01:42 am

Submitted by:

Priya Singh

सोशल मीडिया पर इस बच्चे ने मचा राखी है धूम
लोग कह रहे उसैन बोल्ट को यह 7 साल का बच्चा दे रहा टक्कर
वीडियो में दिखी अद्भुत रफ्तार

Blaze The Great

महज 7 साल की उम्र में बुलेट ट्रेन को टक्कर दे रहा है यह बच्चा! रफ्तार देख मुंह जाएगा खुला का खुला

नई दिल्ली। तेज रफ्तार के नाम पर हर किसी की जुबां पर उसैन बोल्ट Usain Bolt का नाम आता है। अगर आप सोच रहे हों कि अभी तक उसैन बोल्ट की रफ्तार को दुनिया का कोई बंदा टक्कर नहीं दे सकता तो आप गलत सोच रहे हैं। इससे भी हैरान कर देने वाली बात यह है कि यह एक 7 साल का बच्चा है जो मैदान में गोली की तेज़ी से दौड़ता है।

यह भी पढ़ें- सड़क चलती गर्भवती महिला के साथ हुई ये दिक्कत, एक अनजान लड़के ने किया कुछ ऐसा…देखिए वीडियो

 

 

7 साल के रूडोल्‍फ की रफ्तार देख हर कोई हैरान है। blaze_813 के नाम से इंस्टाग्राम पर जब यह बच्चा अपनी दौड़ का वीडियो अपलोड करता है सब दंग रह जाते हैं। खुद को ब्लेज नाम देने वाले रूडोल्‍फ पलक झपकते ही अपने प्रतियोगी को पीछे छोड़कर जीत हासिल कर लेते हैं। बता दें कि अंग्रेजी में ब्लेज का मतलब होता है ज्वाला। ब्लेज जब मैदान पर होते हैं तो किसी ज्वाला से कम नहीं लगते।
यह भी पढ़ें- ऑनलाइन मंगवाए खाने से निकले 40 मरे हुए कॉकरोच, रेस्टोरेंट मालिक ने मांगी माफी लेकिन…

7 साल के ब्लेज की इस उम्र में यह रफ्तार है तो आप इस बात का अंदाज़ा लगा सकते हैं कि आगे चलकर यह क्या कमाल दिखाएगा। फ्लोरिडा Florida में टैम्पा बे के रहने वाले ब्लेज़ 100m ट्रैक के स्‍प्र‍िंट को महज 13.48 सेकेंड में पूरा कर लेते हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि ब्लेज़ ने अपना यह रिकॉर्ड खुद ही तोड़ा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह ब्लेज़ चंद सेकेंड में अपने आस-पास दौड़ रहे बच्चों को पीछे छोड़ देते हैं। रूडोल्‍फ उर्फ़ ब्लेज़ की यही एक खास बात नहीं है। 5 साल की उम्र में ही उन्होंने 6 पैक एब्स बनाकर सबको चौंका दिया था।

ट्रेंडिंग वीडियो