scriptनक्सलियों के गढ़ में विकास की नई किरण,बंजर जमीन से महिलाएं उपजा रही है सोना, कमा रहीं लाखों रुपए | 70 acres of barren land, women are earning lakhs of rupees | Patrika News

नक्सलियों के गढ़ में विकास की नई किरण,बंजर जमीन से महिलाएं उपजा रही है सोना, कमा रहीं लाखों रुपए

Published: Jan 21, 2021 12:26:27 am

Submitted by:

Pratibha Tripathi

70 एकड़ पड़ी बंजर जमीन से महिलाए कमा रही हैं लाखों रुपए
बंजर भूमि पर खेती कर अच्छा कमा रही हैं महिलाएं

 agriculture land

agriculture land

नई दिल्ली- एक समय था जब नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले झारखंड में केवल गोली की अवाज सुनाई दिया करती थी। इस गांव में नक्सलियों का राज हुआ करता था लोग अपनी फसलों से दूर रह कर दाने-दाने के लिए तरसते थे। जमशेदपुर में बसा बगुडिया गांव, साल 2007 में उस समय सुर्खियों में आया था जब इस गांव में सांसद सुनील महतो की हत्या नक्सलियों के द्वारा कर दी गई थी। लेकिन अब यहां की धरती बंजर होने के बाद भी सोना उगल रही है। नक्सलवाद के खात्मे के बाद इस गांव में एक नई उम्मीद की किरण फैली है। यहां की मिलाएं अब अपनी मेहनत के दम से लाखों रुपये कमा रही हैं।

यहां कि महिलाओ ने सेल्फ-हेल्प बना कर 70 एकड़ पड़ती बंजर जमीन पर लेमन ट्री लगाए हैं। और इसी बंजर भूमि में लगी फसलों से महिलाएं अच्छा व्यापार कर रही हैं। उससे लाखों रुपये कमा रही हैं। बंजर जमीन पर लेमन ट्री लगाया जाता है जिससे तेल निकाला जाता है और इस तेल से महकदार साबुन और सेंट बनाए जाते हैं। दरअसल, बंगाल और झारखंड का कई इलाका नक्सलियों से घिरा रहता था। समय बदला नक्सलियों के खात्मे के बाद गांव की महिलाओं ने अपना एक एसएसजी ग्रुप बनाया है।

इस ग्रुप ने जेएसपीएल की मदद से कई महिलाओं ने मिलकर बंजर भूमि में लेमन ट्री लगाए। इस लेमन ट्री की सबसे बड़ी खासियत यह है कि आप इस पेड़ को लगाने के बाद पेड़ की चार से पांच बार कटिंग करके फसल का लाभ पा सकते हैं। यह पेड़ करीब 4 साल रहता है। इस फसल से वहां के लोग तेल निकालते हैं जो कि प्रति लीटर 1000 रुपये के दर से बिकता है। इस तेल से सेन्टेड साबुन और डीओ बनाया जाता है। इसकी मार्केट में काफी मांग है। महिलाओं का ये सेल्फ हेल्प ग्रुप एक बार में एक लाख रुपये की फसल बेचता है। करीब 200 महिलाएं एक साथ मिलकर लेमन ट्री की खेती कर रही हैं और लाखों का मुनाफा कमा रही हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो