script5 साल की पोती की बात से खफा होकर दादी ने पिया एसिड, गंवाई जान | 75 years old lady drinks acid for dishearten by her grand daughter | Patrika News

5 साल की पोती की बात से खफा होकर दादी ने पिया एसिड, गंवाई जान

locationनई दिल्लीPublished: Jan 04, 2021 07:15:05 pm

Submitted by:

Soma Roy

Grand mother drinks acid : इंदौर का है मामला, पेड़ के जाम खाने को लेकर बिगड़ा मामला
मृतक महिला की उम्र 75 साल थी, इलाज के दौरान हुई मौत

dadi1.jpg

Grand mother drinks acid

नई दिल्ली। दादी—पोती का रिश्ता काफी अनमोल होता है। बच्चे उनके मार्गदर्शन पर जीवन में आगे बढ़ते हैं। इसी दौरान उनके बीच प्यार-भरी तकरार भी होती चलती रहती है। मगर पोती की यही शिकायत दादी को रास न आई और उन्होंने गुस्से में एसिड पी लिया। जिसके चलते उनकी जान चली गई। मामला मध्यप्रदेश के के इंदौर का है।
बताया जाता है कि इंदौर जिले के मंत्री नगर में रहने वाली 75 वर्षीय मीरा बाई ने अपनी 5 साल की पोती की बात से खफा होकर एसिड पी लिया। पूछताछ में पता चला कि पोती ने दादी से पेड़ पर लगे जाम खाने की इच्छा जताई थी। मगर पोती को जाम नहीं मिले तो उसने दादी से कहा कि आप सारे जाम अकेले ही खा गईं। इस बात को बुजुर्ग महिला बर्दाश्त नही कर सकी। उन्हें लगा कि उनकी पोती उनका अपमान कर रही है। मासूम की बातों से आहत दादी ने ये घातक कदम उठा लिया। इस बात की जानकारी परिवार के दूसरे लोगों को नहीं थी।
बुजुर्ग महिला के एसिड पीने की भनक जब दूसरे लोगों को पड़ी तो परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। महिला की उम्र 75 साल थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वे इसके दूसरे पहलुओं पर फोकस कर रही है। कि कहीं घर में पहले से तो कोई अनबन नहीं थी, जिसके चलते महिला ने इस तरह का घातक कदम उठाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो