scriptनहीं देखी होगी ऐसी मछली, 800 किलो का है वजन, 20 लाख है कीमत, जानिए इसकी खासियत | 800 KG rare fish caught in fisherman's net | Patrika News

नहीं देखी होगी ऐसी मछली, 800 किलो का है वजन, 20 लाख है कीमत, जानिए इसकी खासियत

locationनई दिल्लीPublished: Jul 27, 2020 03:38:46 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

Highlights- इससे पहले इस इलाके में कभी एेसी अजीब तरह की मछली नहीं देखी गई- इस मछली का वजन करीब 800 किलो का है। वही इसकी कीमत 20 लाख (costly fish) रुपए की बताई जा रही है- यह मछली पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दीघा (Digha) में पकड़ी गई है

नहीं देखी होगी ऐसी मछली, 800 किलो का है वजन, 20 लाख है कीमत, जानिए इसकी खासियत

नहीं देखी होगी ऐसी मछली, 800 किलो का है वजन, 20 लाख है कीमत, जानिए इसकी खासियत

नई दिल्ली. एक अजीब तरह की मछली (Fish) ने सबको हैरान कर दिया और सबसे ज्यादा हैरान कर दिया, उसकी कीमत ने। माना जा रहा है यह मछली बहुत दुर्लभ है। इससे पहले इस इलाके में कभी एेसी अजीब तरह की मछली नहीं देखी गई। इस मछली का वजन करीब 800 किलो का है। वही इसकी कीमत 20 लाख (costly fish) रुपए की बताई जा रही है। यह मछली पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दीघा (Digha) में पकड़ी गई है।
800 किलो की है मछली

इस अजीबोगरीब मछली (Strange fish) को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आने लगे हैं। यह 800 किलोग्राम की मछली है। इस मछली को पश्चिम बंगाल के फिशरमैन (Fisherman) ने पकड़ा है और इसे यह अपनी बड़ी कामयाबी बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस तरह की मछली का नाम चिलशंकर फिश है।
देखने के लिए लोगों की लगी भीड़

जानकारी के मुताबिक जिस जिस ट्रॉलर से यह मछली पकड़ी गई उस ट्रॉलर का मालिक उड़ीसा का रहने वाला है। इस मछली को देखने के लिए लोकल टूरिस्ट की भी भीड़ लग गई। इस नजारे को लोग तुरंत कैमरे में कैद कर देना चाहते थे।
20 लाख है कीमत

फिशरमैन ने बताया कि जब मछली को पकड़ा गया तो वह कोई मोमेंट नहीं कर पा रही थी। इस मछली को रस्सी से बांधकर एक वैन में रखा गया। वही जो मार्केट में इस मछली की बोली लगाई गई तो इसकी कीमत 21 हजार प्रति किलोग्राम का भाव मिला। इस तरह मछुआरे को पूरी मछली की कीमत 20 लाख रुपए प्रति रुपए मिली।
बेहद खुश है लोग

मछुआरे मछली को पकड़कर बेहद खुश हैं। उनके मुताबिक मानो उनकी कोई लॉटरी लग गई हो लोग इस मछली को खरीदने के लिए खूब आगे आ रहे हैं। हर कोई इस मछली का स्वाद चखना चाहता है।
लोगों के मुताबिक एक चिलशंकर फिश है। जिसका वजन करीब 800 किलोग्राम है। इसकी मार्केट कीमत 2100 रुपये प्रति किलोग्राम है। हमने ऐसी बड़ी और दुर्लभ मछली आज से पहले कभी नहीं देखी है।
शरीर के लिए है फायदेमंद

जानकारी के मुताबिक इस मछली के तेल और हड्डियों से दवाई बनाई जाती है। बाकी हिस्सा मानसून के दौरान खाने की डिश की तरह इस्तेमाल होता है। यह शरीर के पोषण के लिए काफी अच्छी बताई जाती है साथ ही पोषक तत्वों तथा संक्रमण-रोधी पदार्थों की मात्रा बढ़ाने में सहायता मिलती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो