scriptऑनलाइन गेम खेलते हुए 12 साल की लड़की को 15 साल के लड़के से हुआ प्यार, शादी करने का लिया फैसला | A 12 Years Old Girl Fall In Love with 15 Years Guy during Online Game | Patrika News

ऑनलाइन गेम खेलते हुए 12 साल की लड़की को 15 साल के लड़के से हुआ प्यार, शादी करने का लिया फैसला

locationनई दिल्लीPublished: Dec 21, 2019 09:13:28 am

Submitted by:

Soma Roy

चाइना का है मामला, ऑनलाइन गेमिंग के समय से शुरू हुई थी बातचीतलड़के ने 18 हजार रुपए कमाने की कही बात, घरवालों ने किया इंकार

online1.jpeg
नई दिल्ली। कहते है जब उम्र कम होती है तभी हमारी समझ भी ज्यादा नहीं होती है। इसी का जीता—जागता सबूत चाइना में देखने को मिला। जहां ऑनलाइन गेम खेलते—खेलते 12 साल की एक लड़की को 15 साल के लड़के से प्यार हो गया। दोनों मोहब्बत की दुनिया में इतना आगे बढ़ गए कि उन्होंने हकीकत में भी एक—दूसरे का हमसफर बनने का फैसला ले लिया। इसी के चलते दोनों घर से भाग भी गए।
बताया जाता है 12 साल की जिओ झांग की मुलाकात 15 साल के के जिओ ली से वीडियो गेम खेलने के दौरान हुई थी। खेल—खेल में दोनों में बातचीत होने लगी। धीरे-धीरे उन्हें प्यार हो गया। एक दिन जब लड़की के पिता ने उसे किसी बात पर डांटा तो उसे गुस्सा आ गया और उसने तुरंत घर छोड़कर अपने प्रेमी के साथ रहने का फैसला किया। इस बात से नाराज लड़की के पिता ने पुलिस में शिकायत कर दी, जिसके बाद दोनों को ट्रेन से पकड़ लिया गया।
पकड़े जाने के बावजूद कपल एक—दूसरे से अलग होने को बिल्कुल तैयार नहीं थे। लड़के की दलील थी कि वह 18 हजार रुपए कमाता है। इससे दोनों का गुजारा हो जाएगा। साथ ही दोनों अब रातभर वीडियो गेम खेलेंगे, लेकिन पुलिस ने बाद में दोनों को समझाकर पेरेंट्स के साथ भेज दिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो