script

प्लास्टिक खाने से हुई इस समुद्री जीव की मौत, रेसक्यू करने वालों के सीने से लिपट बयां किया दर्द

locationनई दिल्लीPublished: Aug 18, 2019 11:33:54 am

Submitted by:

Soma Roy

Marium Sea dugong dies : थाइलैंड के समुद्रीय तट से रेसक्यू की गई मरियम को लिबौंग आइसलैंड में रखा गया था
खून में इंफेक्शन होने की वजह से हुई मरियम की मौत

marium sea dugong
नई दिल्ली। इंसानों की ओर से फैलाई गई गंदगी और कचरा न सिर्फ धरती को बंजर बना रहा है। बल्कि ये दूसरे जीवों के लिए भी खतरा बन गया है। हाल ही में थाइलैंड से एक ऐसी ही दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां ‘मरियम’ नाम की समुद्री जीव की प्लास्टिक खाने से मौत हो गई।
मरियम एक ऐसी समुद्री जीव है जिसे डूगोंग कहते हैं। ये उत्तरी थाइलैंड के कराबी तट पर खराब हालत में मिली थी। इस नन्हीं-सी समुद्री जीव ने खुद को बचाने की काफी कोशिश की थी। जब रेसक्यू टीम उसे बचाने पहुंची तो वह तुरंत उनके सीने से लिपट गई। उसके आंसुओं ने उसका दर्द बयां किया। इस घटना की तस्वीरें और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग समुद्री जीव के प्रति संवेदना जता रहे हैं।
झोपड़ी में जिंदगी गुजार रहा था शहीद का परिवार, युवाओं ने बनवाकर दिया ये घर

मालूम हो कि थाइलैंड के समुद्रीय तट से रेसक्यू की गई मरियम को लिबौंग आइसलैंड में बने कृत्रिम समुद्र में इलाज के लिए लाया गया था। जहां उसे घास और अन्य चीजें खिलाई जाती थी। उसका रोजाना हेल्थ चेकअप होता था। मगर पेट में ज्यादा मात्रा में प्लास्टिक होने के चलते उसकी मौत हो गई।
sea dugong
मरीन और कोस्टगार्ड रिसोर्सेज के डायरेक्टर जटूपोर्न बुरुस्पद ने बताया कि वो नर डूगोंग की ओर आकर्षित हो गई थी। रिश्ता कायम करने के दौरान वो घायल हो गई थी। ऐसे में उसे बचाने के लिए रेसक्यू टीम गई थी। वो बचावकर्ताओं के सीने से लिपटकर खुद को बचाने की गुहार लगा रही थी। उसके इस मार्मिक अंदाज ने उसे लोगों को फेवरेट बना दिया। लोग उसे थाइलैंड के स्वीटहार्ट के नाम से जानने लगें। मगर अटॉप्सी रिपोर्ट में उसके पेट में ढेर सारी प्लास्टिक मिली। जिससे उसके खून में इंफेक्शन हो गया, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

ट्रेंडिंग वीडियो