scriptएक अरबपति को चांद पर जाने के लिए साथ चाहिए गर्लफ्रेंड, निकाली वैकेंसी | A Billionaire is hiring Girlfriend For Going Long Drive to Moon | Patrika News

एक अरबपति को चांद पर जाने के लिए साथ चाहिए गर्लफ्रेंड, निकाली वैकेंसी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 16, 2020 10:08:41 am

Submitted by:

Soma Roy

Billionaire need Girlfriend :20 साल से ज्यादा उम्र की लड़की की है तलाश
पहले एक एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में थे युसाका मैजवा

Billionaire need Girlfriend

Billionaire need Girlfriend

नई दिल्ली। चांद (moon) को छूने और वहां पहुंचने की हसरत तो सब देखते हैं। मगर ये हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है। मगर चांद पर जाने का ये सपना एक अरबपति शख्स का पूरा होने जा रहा है। वह साल 2023 में वहां जाने की तैयारी कर रहा है। मगर दिक्कत यह है कि उसके पास अभी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। वो चाहता है चांद की सैर वो अपनी गर्लफ्रेंड (girlfriend) के साथ करें। इसके लिए उसने बकायदा वैकेंसी तक निकाली है। जिसमें अप्लाई करने की आखरी तारीख 17 जनवरी तक है।
निर्भया केस : फांसी के फंदे पर लटाकाए जाने से पहले दोषियों को गरुड़ पुराण सुनाने की उठी मांग

इस तरह की अनोखी वैकेंसी (vaccancy) निकालने वाले शख्स का नाम युसाका मैजवा है। वह 44 साल के हैं। मैजवा ने रॉकेट के जरिए चांद पर जाने की योजना बनाई है। मगर उनकी हसरत है कि वे चांद की यात्रा अपनी प्रेमिका के साथ करें। अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप (break up) के बाद वह अकेले हो गए हैं। ऐसे में वे अपने खालीपन को दूर करने के लिए प्यार की तलाश कर रहे हैं। मैजवा को 20 साल से अधिक उम्र की सिंगल लड़की को गर्लफ्रेंड की तलाश है। वे आउटर स्पेस से चांद पर जाने वाले पहले प्राइवेट पैसेंजर होंगे। वैसे तो वह 2022 में चांद पर जा सकते हैं। मगर उन्होंने 2023 का समय चुना है। उन्होंने गर्लफ्रेंड के रूप में एक लाइफ पार्टनर की खोज है। मगर इसके लिए उनकी एक शर्त है, वो यह कि लड़की को चांद पर जाने में रुचि होनी चाहिए। साथ ही लड़की के विचार वैश्विक शांति के पक्ष में होने चाहिए।
मालूम हो कि मैजवा इससके पहले एक एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में थे। बाद में कुछ मनमुटाव के चलते 27 साल की गर्लफ्रेंड अयमे गोरिकी से वह अलग हो गए थे। अभी गर्लफ्रेंड पद के लिए आवेदन करने की आखरी तारीख 17 जनवरी तक है। मार्च के आखिर तक वे गर्लफ्रेंड का नाम फाइनल करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो