हॉट ऑन वेब

ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा तो गुस्से में लड़की ने मुक्के मारकर तोड़ दी प्लेन की खिड़की, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Woman Breaks Flight Window : प्लेन को पूर्वी चीन के तटीय शहर यानचेंग से जिनिंग तक का सफर तय करना था
युवती की हरकत को देख पायलट को झेंग्झौ में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी

Jun 17, 2020 / 02:57 pm

Soma Roy

Woman Breaks Flight Window

नई दिल्ली। ब्वॉयफ्रेड-गर्लफ्रेंड (Girlfriend Boyfriend Fight) की लड़ाई तो अक्सर आपने देखी होगी। मगर यही झगड़ा चीनी पैसेंजर्स को भारी पड़ गया। दरअसल ब्वॉयफ्रेंड से हुई नोंकझोंक के बाद अकेले फ्लाइट में सफर करने के दौरान मुक्के मार-मारकर प्लेन की खिड़की (Flight Window) का शीशा तोड़ दिया। उसने अपना पूरा गुस्सा उस खिड़की पर निकाल दिया। जिसके चलते इमरजेंसी में प्लेन की लैंडिंग करवानी पड़ी। घटना पिछले महीने की है, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर काफी वायरल हो रहा है।
घटना चीन के घरेलू लूंग एयरलाइंस की है। पिछले महीने 25 मई को हवाई यात्रा करने के दौरान एक लड़की ने आपा खो दिया। 25 वर्षीय युवती ने गुस्से में आकर प्लेन की खिड़की का शीशा तोड़ दिया। बताया जाता है कि लड़की एक असफल रिश्ते को लेकर परेशान थी इसी कारण उसने ऐसा किया। चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म वेइबो में वायरल तस्वीरों के मुताबिक लड़की रोते हुए देखी जा सकती है। फिर उसने खिड़की पर मुक्के मारना शुरू कर दिए। केबिन क्रू और अन्य सदस्यों ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उससे पहले वो खिड़की का पहला हिस्सा तोड़ चुकी थी।
झेंग्झौ पुलिस के अनुसार लड़की के प्रेमी ने उसे धोखा (Betray) दिया था, जिससे वह नाराज हो गई थी। इसलिए ली ने फ्लाइट में चढ़ने से पहले शराब का सेवन किया था। नशे की हालत और गुस्से में उसने ऐसी हरकत की है। प्लेन को पूर्वी चीन के तटीय शहर यानचेंग से जिनिंग तक का सफर तय करना था। मगर ली के खिड़की को तोड़ने के बाद पायलट को हेनान प्रांत की राजधानी झेंग्झौ में एक आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। अभी युवती को रिमांड पर रखा जा रहा है।

Home / Hot On Web / ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा तो गुस्से में लड़की ने मुक्के मारकर तोड़ दी प्लेन की खिड़की, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.