scriptहनीमून मनाने गया था ये कपल, रात के अंधेरे में हुआ कुछ ऐसा कि निकल गई चीखें | a couple was celebrating their honeymoon on Carnival Valor Cruise | Patrika News

हनीमून मनाने गया था ये कपल, रात के अंधेरे में हुआ कुछ ऐसा कि निकल गई चीखें

locationनई दिल्लीPublished: Oct 14, 2019 02:59:16 pm

Submitted by:

Soma Roy

Couple on honeymoon : मैक्सिको के एक क्रूस पर हसीन पल बिता रहे थे कपल
14 से 10वीं मंजिल पर गिरा शख्स, हालत गंभीर

honeymoon.jpeg
नई दिल्ली। शादी के बाद अक्सर न्यूली मैरिड कपल हनीमून के लिए बाहर घूमने जाते हैं। वो जिंदगी के उन पलों को खास बनाना चाहते हैं। मगर यही पल एक विदेशी कपल को महंगा पड़ गया। दरअसल हनीमून के लिए वे मैक्सिको गए थे। उन्होंने इसके लिए एक क्रूस को चुना था। मगर अचानक रात में उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे सुनकर आप यकीन नहीं कर पाएंगे।
शादी के बाद हसीन लम्हें बिताने के लिए जॉन जेटी और उनकी पत्नी एम्बरली न्यू ऑरलियन्स से मैक्सिको के सफर पर गए थे। उन्होंने यहां कार्निवल वेलोर क्रूज को चुना था। दोनों ने वाइन पीकर एक-दूसरे के साथ को सेलिब्रेट किया। उन्होंने आधी रात तक क्रूस पर जश्न मनाया। इसके बाद वे अपने रूम में सोने के लिए जा रहे थे। तभी अचानक जॉन गायब हो जाते हैं।
cruise.jpeg
तभी जॉन की पत्नी एम्बरली मुड़कर देखती हैं तो वो उन्हें 10वीं मंजिल पर गिरे हुए मिलते हैं। बताया जाता है जॉन चलते-चलते 14वीं से 10वीं मंजिल पर जा गिरे। मुंह के बल गिरने से जॉन को गंभीर चोटें आई हैं। उनका मुंह फ्रैक्चर हो गया है। इसके लिए उन्होंने सर्जरी भी कराई है। हालांकि जॉन के इस तरह गिरने पर उनकी पत्नी ने शक जताया है। उनका कहना है कि दोनों ने इतनी ज्यादा शराब नहीं पी कि वे नशे में गिर जाएं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो