scriptलंबी नाक बनी मुसीबत, लड़की ने तोड़ा रिश्ता तो लड़के ने कर दिया केस | A Girl Mock Boy for his Long Nose and break the Relationship | Patrika News

लंबी नाक बनी मुसीबत, लड़की ने तोड़ा रिश्ता तो लड़के ने कर दिया केस

locationनई दिल्लीPublished: Jan 05, 2020 12:44:04 pm

Submitted by:

Soma Roy

Mock for long nose : बेंगलुरू का रहने वाला है लड़का, मैट्रिमोनियल साइट से तय हुई थी शादी
लड़की अमेरिका में करती है नौकरी, सगाई के बाद तोड़ा रिश्ता

Mock for long nose

Mock for long nose

नई दिल्ली। दहेज या रुपए-पैसों के लिए तो अक्सर आपने शादियों (shadi) के टूटने की खबरें सुनी होंगी। मगर क्या कभी आपने लंबी नाक की वजह से रिश्ता टूटते देखा है। दरअसल बेंगलुरु में रहने वाले एक शख्स को उसकी लंबी नाक की वजह से लड़की ने रिजेक्ट कर दिया। हैरानी की बात यह है कि लड़की ने ये कदम इंगेजमेंट (engagement) के बाद उठाया। इससे लड़का सदमे मे हैं। उसने लड़की समेत उसके घरवालों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
महिलाओं के अंतर्वस्त्र में दिखी भेड़, वायरल हुई फोटो

मालूम हो कि बेंगलुरु (Bebgaluru) में रहने वाले रमेश की मुलाकात रश्मि नाम कि महिला से एक मेट्रीमोनियल वेबसाइट के जरिए हुई थी। रमेश एक सॉफ्वेयर इंजीनियर है। जबकि लड़की अमेरिका में जॉब (job) करती है। दोनों परिवारों की सहमति से 9 सितंबर 2019 को रश्मि और रमेश की सगाई हुई थी। 30 जनवरी 2020 को उनकी शादी होनी थी।
break.jpeg
रमेश के मुताबिक शादी की तारीख तय होने पर होटल से लेकर कैटरिंग तक की बुकिंग कर ली गई। इसके लिए एडवांस भी दे दिया गया। इतना ही नहीं कपड़े और गिफ्ट पर भी चार लाख रुपये खर्च कर दिए गए। मगर ऐन वक्त पर लड़की ने उन्हें धोखा दे दिया। जब उन्होंने रश्मि से बात की तो उसने रमेश की लंबी नाक का मजाक उड़ाया और प्लास्टिक सर्जरी की सलाह देकर रिश्ता तोड़ दिया। तब से रश्मि समेत उसके परिवार वाले रमेश से कोई बात नहीं कर रहे हैं। लड़की के इस तरह बेइज्जती करने और आखरी समय पर शादी तोड़ने से आहत रमेश ने रश्मि और उसके परिवार वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो