scriptVideo: कोरोना काल में बदले शादी के रंग-ढ़ंग, दुल्हन को रोलर से लगवानी पड़ी हल्दी | A haldi ceremony with social distancing amuses many online | Patrika News

Video: कोरोना काल में बदले शादी के रंग-ढ़ंग, दुल्हन को रोलर से लगवानी पड़ी हल्दी

Published: Sep 29, 2020 04:06:59 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

इन दिनों सोशल मीडिया पर हल्दी सेरेमनी (Haldi Ceremony) का एक वीडियो तेजी से वायरल (Viral Video) हो रहा है
वीडियो में पैंट रोलर ब्रश (Pant Roller Brush) के जरिए दुल्हन के शरीर पर हल्दी लगाया जा रहा है

 

viral_video.jpg

A haldi ceremony with social distancing amuses many online

नई दिल्ली। कोरोनावायरस (Coronavirus) का प्रकोप देश में तेजी से फैल रहा है। हालांकि इसके साथ-साथ ठीक होने वाला आकड़ा भी बढ़ा है। पहले की अपेक्षा अब माहौल में भी बदलाव है लेकिन कोरोना की वजह से बहुत सी चीजें भी बदल गई है।
विशेषज्ञों का दावा- ‘Corona vaccine के लिए मार दी जाएंगी पांच लाख शार्क

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक दुल्हन को पैंट रोलर ब्रश (Pant Roller Brush) के जरिए हल्दी लगाया जा रहा। वैसे तो अजीब है लेकिन लोगों को ये जुगाड़ काफी पसंद आ रहा है। लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।
पहले वीडियो देख लें

https://twitter.com/payalbhayana/status/1309877467050459136?ref_src=twsrc%5Etfw
वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन हल्दी सेरेमनी के लिए सज-धज कर बैठी है, तभी एक महिला पैंट रोलर ब्रश उठाती है और हल्दी लपेटकर उसे लगाने लगती है। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
कोरोना वायरस के बाद चीन में फैला Bubonic Plague, पूरे देश में लगा आपातकाल !

इस वीडियो को 26 सितंबर को शेयर किया गया था,जिसे खबर लिखे जाने तक 61.1 हजार से ज्यादा बार देखा गया है। वहीं 2.8 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है। इतना ही नहीं 500 से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। सैकड़ों लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो