scriptकैसे मजदूर आंदोलन से जन्मा था अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? | A History of International Women's Day | Patrika News

कैसे मजदूर आंदोलन से जन्मा था अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस?

locationनई दिल्लीPublished: Mar 08, 2020 09:48:29 am

Submitted by:

Piyush Jayjan

महिला दिवस को मनाने का विचार भी एक महिला का ही था। क्लारा ज़ेटकिन ( Clara Zetkin ) ने 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी औरतों की एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया।

History of International Women's Day

History of International Women’s Day

नई दिल्ली। दुनिया भर के विभिन्न देशों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस ( International Women’s Day ) को पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य मकसद महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है। वैसे तो लोग वर्षों से आज के दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाते आ रहे हैं, इसके पीछे मजदूर आंदोलन ही जुड़ा है।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एक मजदूर आंदोलन ( Labor movement ) की ही देन है। साल 1908 में 15 हजार महिलाओं ने न्यूयॉर्क में मार्च निकालकर नौकरी में कम घंटों की मांग की थी। इसके साथ ही उन्होंने ये भी मांग थी कि उन्हें बेहतर वेतन देने के साथ-साथ मतदान का अधिकार भी दिया जाए।

Happy Women Day 2020: जानें क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस? कब और कैसे हुई शुरुआत

एक साल बाद सोशलिस्ट पार्टी ऑफ अमरीका ने इस दिन को महिला दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया।महिला मजदूर आंदोलन की वजह से महिला दिवस मनाने की परंपरा की शुरूआत हुई। कोपेनहेगन ( Copenhagen ) में कामकाजी महिलाओं का एक सम्मेलन हुआ, जिसमें इस दिन को महिला दिवस के तौर पर मनाने का सुझाव दिया गया।

महिला दिवस को मनाने का विचार भी एक महिला का ही था। क्लारा ज़ेटकिन ( Clara Zetkin ) ने 1910 में कोपेनहेगन में कामकाजी औरतों की एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस के दौरान महिला दिवस मनाने का सुझाव दिया, उस वक्त उस कॉन्फ्रेंस में 17 देशों की 100 औरतें मौजूद थीं। उन सभी ने इस सुझाव का समर्थन किया।

साल 1911 में ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जऱलैंड में महिला दिवस मनाया गया था। वर्ष 1975 में महिला दिवस को आधिकारिक मान्यता उस वक्त दी गई थी, जब संयुक्त राष्ट्र ( United Nations ) ने इसे वार्षिक तौर पर एक खास थीम के साथ मनाना प्रारम्भ किया।

दुनिया का सबसे आलीशान रहस्यमयी होटल, जिसकी पांचवी मंजिल पर जाना मना है

महिला दिवस को दुनिया का हर देश अपने अंदाज में मनाता है। इस दिन कई देशों में राष्ट्रीय अवकाश रहता है। इस दौरान महिला और पुरुष एक-दूसरे को फूल देते हैं। वहीं चीन के ज्यादातर ऑफिस में महिलाओं को आधे दिन की छुट्टी दी जाती है। जबकि अमरीका में मार्च का महीना ‘विमेन्स हिस्ट्री मंथ के तौर पर सेलिब्रेट किया जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो