scriptमहिला ने दिया 6 किलो की बच्ची को जन्म, करानी पड़ी इमरजेंसी डिलीवरी | a lady gave birth to a 6kg weight girl child in australia | Patrika News

महिला ने दिया 6 किलो की बच्ची को जन्म, करानी पड़ी इमरजेंसी डिलीवरी

locationनई दिल्लीPublished: Oct 13, 2019 05:08:07 pm

Submitted by:

Soma Roy

weird news : जन्म देने वाली महिला का नाम एम्मा हैआस्ट्रेलिया के एक हॉस्पिटल में हुई डिलीवरी

weight.jpg
नई दिल्ली। कुदरत के कई करिश्मे हैं। तभी इंसान के धरती पर आने से लेकर उसके जाने तक में उसकी मर्जी छुपी होती हैं। ऐसा ही नायाब उदाहरण आस्ट्रेलिया में देखने को मिला। जहां एक महिला ने 6 किलो की एक बच्ची को जन्म दिया है। जिसे ‘मिनी सुमो रेसलर’ नाम दिया गया है।
इस अनोखी बच्ची को जन्म देने वाली महिला का नाम एम्मा है। वह 38 साल की हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के एक हॉस्पिटल में बच्ची को जन्म दिया। बच्चे के ज्यादा वजन के चलते महिला की इमरजेंसी डिलीवरी करानी पड़ी थी। बताया जाता है कि पहले चेकअप के दौरान बच्ची का वजन 4 किलो था। उस वक्त एम्मा और उनके पार्टनर को यकीन नहीं था कि उनकी बच्ची इतनी ज्यादा बढ़ जाएगी। अमूमन ऑस्ट्रेलिया में जन्म लेने वाले बच्चे का औसत वजन सिर्फ 3.3 किलो होता है।
इससे पहले भी एम्मा ने अपनी एक बेटी को ज्यादा वजन के साथ जन्म दिया था। वो लगभग 5.5 किलो की थी। हॉस्पिटल वालों के मुताबिक उनके यहां जन्म लेने वाला यह सबसे भारी बच्चा है। जन्म के बाद हॉस्पिटल में तमाम लोग बच्ची के बारे में और अधिक जानकारी पाने को उत्सुक हो गए।

ट्रेंडिंग वीडियो