scriptडेट पर गई थी एक बच्चे की मां, लड़के ने कहा ‘बुरी’ तो वसूल लिए 1.6 लाख रुपए | a man rejected british woman on date,she starts funding campaign | Patrika News

डेट पर गई थी एक बच्चे की मां, लड़के ने कहा ‘बुरी’ तो वसूल लिए 1.6 लाख रुपए

locationनई दिल्लीPublished: Sep 23, 2019 02:40:45 pm

Submitted by:

Soma Roy

Dating : लोगों ने महिला की मदद को फंड में दान दिए रुपए
महिला के मुताबिक वह अपने लुक से खुश हैं और डेटिंग पर जाना बंद नहीं करेंगी

jad1.jpg
नई दिल्ली। डेटिंग करना कोई गुनाह नही है। हर किसी को अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीने का अधिकार है। फिर चाहे वो शादीशुदा ही क्यों न हो। दरअसल एक ब्रिटिश महिला ने डेटिंग के लिए ऑनलाइन साइट का सहारा लिया था। ऐसे में उसकी बातचीत एक लड़के से हुई। वह उससे मिलने डेट पर गईं तो लड़के ने उन्हें देखकर बुरी कह दिया। इससे नाराज महिला ने अपने आने-जाने और डेट पर खर्च हुए पैसों को वापस लेने का फैसला ले लिया। इसके लिए उसने कैम्पेनिंग भी शुरू कर दी। मजेदार बात यह कि महिला की मदद के लिए लोगों ने उसे 1.6 लाख रुपए भी दिए हैं।
महिला का नाम जेड सूजी सैवेज है। वह ब्रिटिश कंट्री की रहने वाली हैं। वो 28 साल की हैं। साथ ही एक बच्चे की मां भी है। मगर जिंदगी में आगे बढ़ने के मकसद से उन्होंने डेटिंग करने का मन बनाया। ऐसे में वो एक लड़के से मिलने भी गई। मगर लड़के ने उन्हें देखते ही खराब बता दिया। सैवेज के मुताबिक लड़के ने उन्हें देखकर कहा, वह पिछले दिन की तरह नहीं दिख रही है। यह बात महिला को इतनी बुरी लगी कि उन्होंने डेट पर पहुंचने में खर्च पैसे वापस लेने का फैसला किया।
महिला का कहना है कि एक लड़के के व्यवहार की वजह से वह डेट पर जाना बंद नहीं करेंगी क्योंकि वह जैसी दिखती हैं, वह अपने आप से खुश हैं। हालांकि उस वक्त उन्होंने लड़के के चक्कर में बर्बाद किए गए रुपए को वापस लेने के लिए सोशल मीडिया पर GoFundMe पर नाम से एक कैपेंन शुरू कर दिया। जिसमें लोगों ने महिला को 84 हजार रुपए दिए। साथ ही उन्होंने इतने ही रुपए Bumble से भी जुटाएं। ऐसे में उन्हें करीब 1.6 लाख रुपए मिल गए। महिला ने इस धनराशि में से कुछ हिस्सा दान करने का फैसला किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो