scriptतैरना नहीं आता फिर भी सांप को बचाने 70 फीट की गहराई में उतरा शख्स, लोगों ने सराहा | A Man Saved Snake From 70 Feet Well In Ratlam, People Praised Him | Patrika News

तैरना नहीं आता फिर भी सांप को बचाने 70 फीट की गहराई में उतरा शख्स, लोगों ने सराहा

Published: Jun 02, 2020 06:05:18 pm

Submitted by:

Soma Roy

Snake Saved : रतलाम जिले के बड़ायला माताजी गांव की है घटना
निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों को कुएं में दिखाई दिया था सांप

saap1.jpg

Snake Saved

नई दिल्ली। आजकल जहां इंसान ही इंसान का दुश्मन बन बैठा है, वहीं कुछ लोग ऐसे भी है जिनके दिल में अभी भी इंसानियत (Humanity) बची है। तभी तो एक शख्स अपनी जान की परवाह किए बिना एक सांप (Snake) को बचाने के लिए 70 फीट गहरे कुएं में कूद पड़ा। यहां तक कि उसे तैरना भी नहीं आता था। इसके बावजूद उसने सांप को बचाने की कोशिश की। इस बात की खबर आस-पास के लोगों को चलते ही घटना की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। लोग शख्स की सराहना कर रहे हैं।
घटना रतलाम (Ratlam) जिले के बड़ायला माताजी गांव का है। बताया जाता है कि तैरना नहीं आने के बाद भी एक शख्स 70 फीट गहरे कुएं में रस्सी के सहारे उतर गया। उसने सांप को पकड़कर बाहर निकालने का फैसला किया। शख्स का नाम गणेश मालवीय है। उसे सर्प मित्र के नाम से भी जाना जाता है। क्योंकि उसे सांपों से काफी लगाव है। वह लोगों को इन्हें न मारने के प्रति जागरुक करता है। बताया जाता है कि कुएं में मरम्मत के लिए मजदूर उतरे तभी उन्हें सामने सांप दिख गया। तभी मालवीय को सांप पकड़ने के लिए बुलाया गया।
चूंकि कुएं की गहराई काफी थी और इसमें 10 से 15 फीट तक पानी भी भरा हुआ था इसलिए बिना संसाधन के नीचे उतरना काफी खतरनाक था। इसके बावजूद शख्स रस्सी के सहारे नीचे उतरा और हाथ से सांप को पकड़कर बाहर निकाला। सर्प के प्रति ऐसे लगाव को देख वहां लोग शख्स की हिम्मत की दाद देने लगे। सांप को कुएं से सुरक्षित निकालने के बाद जंगल में छोड़ दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो