टॉमी ली जेनकिंस नाम का एक शख्स अमेरिका के इंडियानापोलिस से विस्कॉन्सिन जिसकी बीच की दूरी 350 किलोमीटर है तक पैदल जा पहुंचा। इसने ऐसा इसलिए किया ताकि ये एक 14 साल की लड़की से यौन संबंध बना सके। दरअसल, कुछ समय पहले 14 साल की काइली मैरी ने जेनकिंस को फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और जेनकिंस ने उसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच मैसेज पर बातचीत होने लगी। जेनकिंस बातचीत के दौरान कई बार काइली को शारीरिक संबंध बनाने के लिए इंडियानापोलिस बुला रहा था, लेकिन लड़की ने इतनी दूर आने से मना कर दिया।
ऐसे में जेनकिंस खुद ही इतनी दूर पैदल चल पड़ा ताकि वहां जाकर वो काइली से शारीरिक संबंध बना सके। लेकिन वो ऐसा कर पाता उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जेनकिंस बाल यौन अपराधों के कारण पहले अमेरिका पुलिस के रडार में था। दरअसल, पुलिस ने जेनकिंस को पकड़ने के लिए ये स्टिंग चलाया था और काइली मैरी इस स्टिगं में एजेंट थी। जेनकिंस जैसे ही विन्नैबागो काउंटी पहुंचा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वहीं उस पर ये आरोप तय हो जाते हैं तो उसे कम से कम 10 साल जेल की हवा खानी पड़ेगी।