script

पिता की लाश के पास खड़ा होकर रो रहा मासूम, नजर पड़ते ही लोगों ने किया कुछ ऐसा, जानकर नहीं होगा यकीन

Published: Sep 22, 2018 03:14:52 pm

Submitted by:

Arijita Sen

सोशल मीडिया पर सिर्फ एक फोटो के पोस्ट होने के कारण एक गरीब परिवार को 57 लाख रुपए मिल गए।

photo

पिता की लाश के पास खड़ा होकर रो रहा मासूम, इस पर नजर पड़ते ही लोगों ने किया ऐसा जिसे जान नहीं होगा यकीन

नई दिल्ली। सिक्के के दो पहलू होते हैं। कोई चीज अगर बुरी है तो उसमें कुछ अच्छाइयां भी होंगी। काफी हद तक यह हम पर निर्भर करता है कि हम उसे किस तरह से ग्रहण करते हैं। जैसे कि कुछ लोग मानते हैं कि टेलीविजन और सोशल मीडिया से बच्चों को गलत बातों की शिक्षा मिलती है। वक्त से पहले वे अनावश्यक चीजों के बारे में जान लेते हैं। लत लग जाने की वजह से वे पढ़ाई पर कम ध्यान देते हैं इत्यादि। इसके विपरीत इन चीजों के कई फायदे भी हैं जिन्हें हम चाहकर भी नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं।

photo

इन चीजों के माध्यम से किसी भी जरुरी चीज की जानकारी हमें एक मिनट में मिल जाती है। सोशल मीडिया पर हम अपने पुराने बिछड़े दोस्तों, रिश्तेदारों से मिल सकते हैं। इसके साथ ही क्राउड फंडिंग से हम धनराशि भी इकट्ठा कर सकते हैं। हम दूसरों से मदद की अपील कर सकते हैं और यह सिर्फ कहने की बात नहीं है बल्कि ऐसा कई बार होते देखा गया है और इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ।

photo

दरअसल, सोशल मीडिया पर सिर्फ एक फोटो के पोस्ट होने के कारण एक गरीब परिवार को 57 लाख रुपए मिल गए। जी हां, हैरान कर देने वाली यह बात बिल्कुल सच है। हुआ कुछ यूं कि, शिव सन्नी नाम के एक ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर एक फोटो को पोस्ट किया था। इस फोटो में 11 साल का एक बच्चा अपने पिता के शव के पास खड़ा होकर रो रहा था। इस बच्चे के पिता का नाम अनिल है। पिछले दिनों 37 वर्षीय सफाईकर्मी अनिल की मौत सीवर में काम करने के दौरान हो गई थी।

photo

इस तस्वीर को ट्विटर पर 31 हजार से भी अधिक बार शेयर किया गया। सोशल मीडिया इस तस्वीर के वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस गरीब परिवार की ओर मदद का हाथ बढ़ाया। इसके बाद क्राउड फंडिंग वेबसाइट ketto.org पर एक एनजीओ की मदद से फंड जमा करने का कैंपेन चलाया गया। आपको जानकार हैरानी होगी कि मात्र 2 दिनों के अंदर ही लोगों ने कुल 57 लाख रुपये अनिल के परिवार को दिए। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, अनिल की मौत सुरक्षा उपकरणों के बिना सफाई करने की वजह से हुई थी। जी हां, जिस रस्सी के सहारे वे सीवर में उतरे थे, वह बेहद कमजोर थी।

photo

अनिल अपने पीछे अपनी पत्नी रानी और तीन बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी नाजुक थी कि उनके पास अंतिम संस्कार तक के भी पैसे नहीं थे। अनिल का परिवार दिल्ली के पश्चिमी डाबरी में किराए के एक कमरे में रहकर किसी तरह अपना गुजारा करता है।

हालांकि अब जल्द ही उनकी स्थिति बदलने वाली है। जमा हुए 57 लाख में से क्राउड फंडिंग वेबसाइट केट्टो की फीस, जीएसटी और पेमेंट गेटवे का चार्ज सहित कुल 9.44 प्रतिशत काटकर बाकी पैसे अनिल के परिवार के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

इस घटना ने एक बार फिर से साबित कर दिखाया कि, अच्छाई और बुराई हर चीज में होती है। यह हमारे ऊपर है कि हम उसे किस तरह देखते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो