script12,638 हीरों से शख्स ने बनाई अनमोल अंगूठी, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम | A Jeweller make a ring with 12,638 diamonds,set guinness record | Patrika News

12,638 हीरों से शख्स ने बनाई अनमोल अंगूठी, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

locationनई दिल्लीPublished: Dec 06, 2020 04:49:58 pm

Submitted by:

Soma Roy

Largest Diamond Ring : 25 वर्षीय एक ज्वैलर ने दिखाया अपना हुनर, अंगूठी को बनाने में लगे दो साल
इस अंगूठी को मैरीगोल्ड-दी रिंग ऑफ प्रॉस्पेरिटी नाम दिया गया है

unguthi.jpg
नई दिल्ली। सूरत को देश के डायमंड हब के तौर पर भी जाना जाता है। यहां एक से बढ़कर हीरे की ज्वैलरी देखने को मिलती है। मगर इस बार हीरों पर कारीगरी मेरठ के एक 25 वर्षीय ज्वैलर ने की है। जिनका नाम हर्षित बंसल है। उन्होंने अनगिनत हीरों को मिलाकर एक ऐसी ही नायाब अंगूठी तैयार की है जिसमें करीब 12,638 छोटे हीरों को लगाया गया है। चूंकि अंगूठी की डिजाइन गेंदे के फूल की तरह है इसलिए इसका नाम मैरीगोल्ड-दी रिंग ऑफ प्रॉस्पेरिटी नाम रखा गया है। इसके वजन और आकार को देखते हुए इसे सबसे अधिक हीरो वाली अंगूठी की श्रेणी में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया है।
वैसे तो हर्षित मेरठ में रहते हैं, लेकिन ज्वैलरी डिजाइनिंग की कला उन्होंने सूरत से ही सीखी है। उन्हें इस अंगूठी को डिजाइन करने का भी ख्याल तब आया था जब वह सूरत की वेस्टर्न सिटी में ज्वेलरी डिजाइन की पढ़ाई कर रहे थे। उन्हीं दिनों हरीश ने सूरत में रिंग मेकिंग आर्ट सीखा था। इस अंगूठी को बनाने में उन्हें दो साल का वक्त लगा। इसे बनाने के दौरान सबसे पहले उन्होंने अंगूठी में 10,000 हीरे लगाए थे, लेकिन जब दोबारा इसे डिजाइन किया तो इसमें उन्होंने हीरों की संख्या बढ़ाकर 12,638 कर दी। हर्षित इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट मानते हैं।
इस अंगूठी को बड़े-बड़े व्यापारी मुंह-मांगी कीमत पर खरीदने को तैयार है, लेकिन हरीश अभी इसे बेचने के मूड में नहीं है। वे इस अंगूठी को अपने पास रखना चाहते हैं क्योंकि ये उनके लिए अनमोल है। इसे उन्होंने अपनी मेहनत से संजोया है। इसलिए वे इसे सहेज कर रखना चाहते हैं। मालूम हो कि इससे पहले भी सबसे ज्यादा हीरों वाली अंगूठी बनाने का विश्व रिकॉर्ड भारत में ही बना था। उस अंगूठी में 7,801 छोटे-छोटे हीरे लगे थे।

ट्रेंडिंग वीडियो