script

कूड़े में फेंकी पर्ची ने सब्जी वाले को रातों रात बनाया करोड़पति, निकली एक करोड़ की लॉटरी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 06, 2020 02:47:59 pm

Submitted by:

Soma Roy

Millionaire by Lottery : कोलकाता के दमदम इलाके में सब्जी का लगाता है ठेला
सादिक नाम के शख्स ने नए साल से एक दिन पहले लॉटरी के खरीदे थे पांच टिकट

Millionaire by Lottery

Millionaire by Lottery

नई दिल्ली। अक्सर आपने फिल्मों में देखा होगा कि किसी शख्स की लॉटरी (lottery ticket) निकल आती है और वो रातों-रात करोड़पति (millionaire) बन जाता है। ऐसा ही एक वाक्या कोलकाता में रहने वाले एक सब्जी वाले के साथ भी हुआ। उसने अमीर बनने के लिए लॉटरी खरीदी थी मगर कामयाब न होने पर गुस्से में पर्ची को कूड़ेदान में फेंक दिया था। मगर जैसे ही उसे पता चला कि जिस पर्ची को उसने फेंक दिया था उसी में उसके बंद किस्मत के ताले की चाबी छुपी हुई थी तो वो खुशी से नाचने लगा।
गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए लाया था मछली, मकड़ी ने कर डाला शिकार

दरअसल कोलकाता के दमदम इलाके में सब्जी का ठेला (vegetable seller) लगाने वाले सादिक ने अपनी पत्नी के साथ नए साल के एक दिन पहले लॉटरी के पांच टिकट खरीदे थे। 2 जनवरी को लॉटरी के इनामों का ऐलान हुआ तो उसे बताया गया कि उसका इनाम नहीं निकला है। सादिक ने इसके बाद अपना टिकट कूड़ेदान फेंक दिया, लेकिन अगले दिन सादिक को जिन्होंने लॉटरी बेचा था, उन्हीं दोस्तों ने बताया कि उसे 1 करोड़ का ईनाम निकला है। ये सुनते ही सादिक खुशी से झूमने लगा।
ticket.jpeg
उसने घर आकर कूड़ेदान (dustbin) की छानबीन की तो उसे टिकट मिल गया। मजेदार बात यह है कि सादिक ने कुल पांच टिकट लिए थे। जिसमें उसे एक टिकट पर 1 करोड़ और शेष चार टिकटों पर 1-1 लाख रुपये का इनाम निकला। एक साथ इतनी रकम मिलने से खुश सादिक ने अपने परिवार को घुमाने के लिए एक नई एसयूवी बुक कराई है। साथ ही अपने बच्चों को अच्छे स्कूल में भेजने का तय किया है। सादिक के मुताबिक उनके नए साल की शुरुआत धमाकेदार रही है। भगवान ने उन्हें सारी चीजें दे दी हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो