script

दो फीट बर्फ में धंस गई थी गाड़ी, महिला चालक ने नहीं मानी हार, मंजिल पर पहुंचा कर दिखाया दम

locationनई दिल्लीPublished: Nov 27, 2020 03:23:18 pm

Submitted by:

Soma Roy

Woman drive car in heavy snow fall: घूमने के लिए अपने परिवार के साथ आई थी महिला, बर्फबारी के चलते जलोड़ी दर्रा में फंसी गाड़ी
बर्फीले रास्ते पर महिला ने 10 किमी तक चलाई गाड़ी, लोग कर रहें तारीफ

car1.jpeg

Woman drive in heavy snow fall

नई दिल्ली। जाड़े के दिनों में पहाड़ी रास्तों में ड्राइविंग वैसे भी काफी मुश्किल होती है। ऐसे में अगर भारी बर्फबारी हो तो अच्छे-अच्छे ड्राइवरों के हाथ-पांव फूल जाते हैं। मगर कुल्लू (Kulu) जिले में 10280 फीट ऊंचे जलोड़ी दर्रा को पार कर महिला चालक ने सबकी बोलती बंद कर दी। दरअसल पर्यटकों (Tourist Vehicle) की एक गाड़ी दो फीट बर्फ में (Car Stucked in snow) धंस गई थी। गाड़ी को निकालना लगभग नामुमकिन था। मगर महिला चालक ने हार नहीं मानी और असंभव काम को भी संभव बना दिया।
इसमें जलोड़ी दर्रा में मौजूद आस-पास के ढाबा, दुकान व रेस्तरां संचालकों ने भी मदद की। उन्होंने गाड़ी को खनाग से जलोड़ी दर्रा तक पहुंचाया। बाद में महिला चालक ने सूझबूझ और बहादुरी के साथ जलोड़ी दर्रा से जिभी तक 10 किलोमीटर बर्फीले मार्ग पर गाड़ी चलाई। बताया जाता है कि महिला महाराष्ट्र की रहने वाली है। वह अपने फैमिली के साथ कुल्लू घूमने आई थी। 25 नवंबर को वे खनाग पहुंचे थे। रात्रि ठहराव के बाद गुरुवार दोपहर बाद दोनों सैलानी फॉर वाई फॉर गाड़ी में खनाग से जलोड़ी दर्रा की ओर निकले, तभी नीचे उनकी गाड़ी फंस गई थी।
काफी कोशिशों के बावजूद गाड़ी नहीं निकली। बाद में स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी को मुश्किल से निकाला गया। मगर आगे तक बर्फ की बिछी मोटी चादर को देख लोगों ने ड्राइविंग को चुनौतीभरा बताया। हालांकि मुंबई की महिला चालक ने अपने हौंसले को बुलंद करते हुए ड्राइविंग की कमान संभाली और संभलकर बर्फीले रास्ते पर 10 किमी तक गाड़ी चलाई। महिला का ये हैरतंगेज वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग महिला की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो