scriptपति को रसोई में दफन कर उसी चूल्हे पर एक महीने से रोटी सेंक रही थी पत्नी, ऐसे खुला राज | A Wife Kills Her Husband, She Burried His Dead Body In Kitchen | Patrika News

पति को रसोई में दफन कर उसी चूल्हे पर एक महीने से रोटी सेंक रही थी पत्नी, ऐसे खुला राज

locationनई दिल्लीPublished: Nov 22, 2019 12:48:56 pm

Submitted by:

Soma Roy

Wife Kills Her Husband : मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले का है चौंकाने वाला मामला
घर में घुसने न देने पर पति के भाई को हुआ शक

murder in mp
नई दिल्ली। पति-पत्नी का रिश्ता बलिदान और त्याग का माना जाता है। मगर मध्य प्रदेश में घटी एक घटना ने इस रिश्ते की नींव को हिलाकर रख दिया है। दरअसल यहां एक पत्नी ने अपने ही पति की हत्या ( murder) करके उसकी लाश ( deadbody ) को रसोई में गाड़ दिया था और हैरानी की बात यह है कि पत्नी अपने ही पति की कब्र पर चूल्हा जलाकर पिछले एक महीने से खाना बना रही थी।
फिरौती के लिए 17 साल के लड़के ने सात साल के मासूम का किया किडनैप

मामला मध्य प्रदेश ( madhyapradesh ) के अनूपपुर जिले का है। बताया जाता है कि 32 साल की प्रमिला ने अपने वकील पति महेश बैनेवाल की हत्या कर उसे किचन में वहां दफना दिया था। वहां की मिट्टी कच्ची थी। यहीं वह खाना बनाती थी। पति की हत्या का शक उस पर न जाए इसलिए प्रमिला ने थाने में अपने पति महेश की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की तलाश कर ही रही थी तभी 21 नवंबर को मृतक के बड़े भाई अर्जुन बैनेवाल ने पुलिस से उसके भाई की हत्या होने का शक जाहिर किया।
lash.jpg
अर्जुन के बयान के तहत उसके छोटे भाई के घर में कुछ संदिग्ध होने की जानकारी मिली। अर्जुन ने पुलिस को बताया कि वह कई बार अपने छोटे भाई के घर गया मगर हर बार उसकी पत्नी ने उसे टरका दिया। मृतक के घर पहुंचे तो उन्हें भी कुछ दुर्गंध का अहसास हुआ। जब वह किचन के पास गए तो दुर्गंध और तेज हो गई। जब किचन में दुर्गंध वाली जगह को खोदा गया तो उसमें से महेश का शव मिला। बताया जाता है कि महेश के एक अन्य भाई गंगाराम से प्रमिला के संबंध थे। दोनों ने अपने रिश्ते की बात को छुपाने के लिए महेश का कत्ल किया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो