scriptअदनान सामी के बेटे ने दिया अपने पिता को धोखा, पाकिस्तान न छोड़ने का लिया फैसला | Adnan Sami’s son Azaan sami wished to live in pakistan,news viral | Patrika News

अदनान सामी के बेटे ने दिया अपने पिता को धोखा, पाकिस्तान न छोड़ने का लिया फैसला

locationनई दिल्लीPublished: Sep 08, 2019 05:27:00 pm

Submitted by:

Soma Roy

Adnan Sami’s son : एक इंटरव्यू के दौरान अदनान के बेटे ने जाहिर की पाकिस्तान में रहने की इच्छा
सोशल मीडिया पर लोग अदनान पर उठा रहे सवालिया निशान

adnan.jpg
नई दिल्ली। मशहूर बॉलीवुड सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अदनाम सामी को उनकी रूहानी आवाज और दिलकश अंदाज के लिए जाना जाता है। उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। यूं तो अदनान पाकिस्तानी मूल के हैं, लेकिन वो कई सालों से इंडिया में रह रहे हैं। मगर पाकिस्तानी होने के नाते अक्सर भारत के लिए उनकी वफादारी पर सवाल उठते रहें हैं। आजकल वो दोबारा सुर्खियों में हैं। इस बार वो लाइमलाइट में अपने ही बेटे आजान सामी खान की वजह से है।
दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान अदनान के बेटे ने पाकिस्तान के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि उनके पिता भले ही भारत में रहते हो, लेकिन उन्हें पाकिस्तान में रहना ही पसंद है। वे भविष्य में पाक इंडस्ट्री के लिए ही काम करना चाहेंगे। वे अपने पिता अदनान की इज्जत करते हैं और भारत में रहना न रहना ये उनके पिता का निर्णय है। मगर वे स्वतंत्र है, इसलिए उन्हें कहा रहना चाहिए इस बात का फैसला लेने का अधिकार सिर्फ उन्हें ही है।
azan.jpg
आजान के इस तरह पाकिस्तान पर लुटाए गए प्यार से पाक के लोग जहां काफी खुश हैं, वहीं भारतीय सोशल मीडिया पर वे चर्चा का विषय बन गए हैं। ट्विटर यूजर्स के मुताबिक आजान की बातों ने अदनान पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। कुछ लोगों का मानना है कि अदनान महज नाम और शोहरत के लिए भारत में रहते हैं। जबकि उनका और उनके परिवार का दिल आज भी पाकिस्तान के लिए ही धड़कता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो