scriptदुनिया से 8 साल पीछे है ये देश, यहां 2021 नहीं चल रहा है 2014, जानिए क्यों? | African country Ethiopia's calendar trails 7-8 years behind the world | Patrika News
हॉट ऑन वेब

दुनिया से 8 साल पीछे है ये देश, यहां 2021 नहीं चल रहा है 2014, जानिए क्यों?

इस देश में नए साल का जश्न सिंतबर में मनाया जाता है।
यहां का कैलेंडर है 7 साल पीछे
यहां 1 साल में होते हैं 13 महीने

नई दिल्लीJan 02, 2021 / 11:27 pm

Pratibha Tripathi

Ethiopia's calendar

Ethiopia’s calendar

नई दिल्ली। जहां एक ओर पूरी दुनिया नया साल (New Year 2021) के जश्न में डूबी हुई है तो वही एक देश साल 2014 में अटका हुआ है। अब आप भला सोच रहे होंगे कि यह कैसे हो सकता है.। तो यह बात सच है कि अफ्रीकी देश इथियोपिया (Ethiopis) का कैलेंडर (Ethiopian Calendar) दुनिया से 7-8 साल पीछे चलता है। जिसके चलते दुनिया से अलग रहकर यह देश 7 साल पीछे चल रहा है. बैसे यह देश तरक्की के मामलों में आगे है लेकिन कैलेंडर के मामले (Ethiopian Calendar) में यह काफी पीछे है।

इथियोपिया में सितंबर में मनाते हैं नया साल
इस देश की अबादी के बारे में बात की जाए तो सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले देश इथियोपिया (Ethiopia) की आबादी 85 लाख से ज्यादा है। इस देश का अपना अलग कैलेंडर (Ethiopian Calendar) है, जिसे ग्रेगोरियन कैलेंडर (Gregorian Calendar) के नाम से जाना जाता है. यह कैलेंडर बाकी कैलेंडर्स से लगभग पौने आठ साल पीछे है। सबसे खास बात यह भी है कि इस देश के लोग अपना नया साल 1 जनवरी को नही बल्कि हर 13 महीने बाद 11 सितंबर को मनाते है।

इस देश में सबसे अलग रखने वाले कैलेंडर (Gregorian Calendar) की शुरुआत 1582 में हुई थी. इससे पहले इस देश में जूलियन कैलेंडर (Julian Calendar) का उपयोग लोग किया करते थे। कैथोलिक चर्च को मानने वाले देशों ने नया कैलेंडर स्वीकार कर लिया, जबकि कई देश इसका विरोध कर रहे थे. इनमें इथियोपिया (Ethiopia) भी एक था।

Home / Hot On Web / दुनिया से 8 साल पीछे है ये देश, यहां 2021 नहीं चल रहा है 2014, जानिए क्यों?

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो