scriptकरिश्मा! शख्स ने गाय के सिर में मारी तीन गोलियां, लेकिन वे जिंदा खड़ी रही | After Cow Survives 3 Gunshots To The Head, Thailand Farmer Adopt | Patrika News

करिश्मा! शख्स ने गाय के सिर में मारी तीन गोलियां, लेकिन वे जिंदा खड़ी रही

Published: Apr 20, 2020 10:57:31 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

एक किसान(Farmer )अपने पारंपरिक फेस्ट में मारने के लिए गाय लाया था। उसने गाय (Cow) के सिर पर तीन गोलियां मारी लेकिन गाय को कुछ नहीं हुआ। इसके बाद उसने गाय को ‘गुड लक पेट’ मानकर पाल लिया

cow.jpg

नई दिल्ली। कभी-कभी ऐसी घटनाएं सुनने में आती हैं, जिनपर विश्वास कर पाना मुश्किल हो जाता है। ऐसी घटनाओं (bizarre ) को या तो करिश्मा मान लिया जाता है या फिर उसे भगवान की मर्जी करार दे दिया जाता है। एक ऐसी ही घटना थाईलैंड में घटित हुई है। जिससे जानने के बाद हर कोई दंग है।

समंदर के नीचे फैली है कोरोना से भी भयंकर ‘महामारी’, हो सकता है विनाश!

दरअसल, थाईलैंड के रहने वाले एक किसान अपने पारंपरिक फेस्ट में मारने के लिए एक गाय लाया था। उसने गाय के सिर पर तीन गोलियां मारी लेकिन गाय को कुछ नहीं हुआ। 43 वर्षीय सोमपोर्न नाजिन (Somporn Najin) ने बताया कुछ दिनों पहले पारंपरिक उत्सव में बली देने के लिए एक गाय लेकर आए थे। उन्होंने अपनी 22 एमएम हैंडगन से गाय के सिर पर 3 बार फायर किया लेकिन गाय (Cow Survives After 3 Gunshots )को कुछ नहीं हुआ। वे वहीं जिंदा खड़ी रही।

सोमपोर्न ने बताया इसके बाद मैं उसे मारने के लिए छूरा लेने गया लेकिन जबतक मैं आया वो जा चुकी थी। लेकिन 15 दिनों के बाद वो वापस आ गई।

क्या मच्छर के काटने से भी हो सकता है कोरोना? जानें सच्चाई

‘डेली मेल‘ से बात करते हुए सोमपोर्न ने बताया कि गाय 15 दिनों के बाद फिर से वहीं वापस आ गई जहां अंतिम समय उसे देखा गया था। गाय को देखकर मैंने Tranquilliser dart से फिर से उसके सिर में होली मारी लेकिन इस बार भी उसे कुछ नहीं हुआ। कई कोशिशों के बाद भी जब मैं उसे मार नहीं पाया तो मैंने उसे गुड लकपेट मानकर पाल लिया।

सोमपोर्न का कहना है कि अब ये गाय मेरी गुड लक की तरह हमेशा मेरे साथ रहती है। उन्होंने गाय का नाम भी रखा है। वे उसे Boonrod कहते हैं।

 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो