हॉट ऑन वेब

कंगना रनौत के ऑफिस के बाद अब शिमला में Priyanka Gandhi के घर को तोड़ने की उठी मांग

सोशल मीडिया पर आज कंगना, महाराष्ट्र और उद्धव ठाकरे ही ट्रेंड करते रहे। लेकिन इस बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की भी चर्चा होने लगी।

Sep 09, 2020 / 11:28 pm

Sunita Adhikari

नई दिल्ली: बुधवार को मुंबई में बीएमसी ने कंगना रनौत के ऑफिस को तहस नहस कर दिया। शिवसेना और कंगना रनौत के बीच काफी दिनों से चली आ रही तनातनी में कंगना को करोड़ों का नुकसान सहना पड़ा। हालांकि बीएमसी ने भले ही उनका ऑफिस तोड़ दिया हो लेकिन कंगना का हौसला नहीं टूटा। क्योंकि कंगना रनौत ने जैसे ही मुंबई में कदम रखा, उसके तुरंत बाद ही उन्होंने एक वीडियो जारी कर इस लड़ाई को जारी रखा। कंगना ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे को धमकी देते हुए कहा कि आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा। सोशल मीडिया पर आज कंगना, महाराष्ट्र और उद्धव ठाकरे ही ट्रेंड करते रहे। लेकिन इस बीच कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी की भी चर्चा होने लगी।
दरअसल, कंगना के ऑफिस में हुई तोड़फोड़ के विरोध में लोगों ने प्रियंका गांधी के हिमाचल प्रदेश में स्थित घर को गिराने की मांग करने लगे। एक यूजर ने प्रियंका गांधी के घर की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, शिमला में प्रियंका गांधी का घर भी अवैध है इसे भी तोड़ा जाए। इस पोस्ट में यूजर ने सीएम जयराम ठाकुर को भी टैग किया है। वहीं एक यूजर ने लिखा है, प्रियंका गांधी ने शिमला में शानदार घर बनाया है। लेकिन पता नहीं उन्हें यहां जमीन कैसे मिली? इसके अलावा एक महिला यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, हिमाचल सरकार को भी प्रियंका गांधी के शिमला वाले घर को तोड़ देना चाहिए।
https://twitter.com/jairamthakurbjp?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/priyankagandhi?ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता दें कि प्रियंका गांधी का शिमला वाला घर चार बीघा जमीन पर बना हुआ है। इसका निर्माण कार्य साल 2008 में शुरु हुआ था। माचल कांग्रेस के नेता केहर सिंह खाची के नाम पर जमीन की पावर ऑफ अटॉर्नी है। इसे एक तोड़ा भी गया है। क्योंकि दो मंजिल बनने के बाद इसका डिजाइन पसंद नहीं आया था। जिसके बाद उसे तोड़ दिया गया। प्रियंका गांधी को शिमला में मकान बनाने में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लैंड रिफॉर्म्स एक्ट के सेक्शन 118 में नियमों में ढील दी गई। इस सेक्शन के अनुसार, हिमाचल से बाहर रहने वाले लोग यहां जमीन नहीं खरीद सकते हैं।

Hindi News / Hot On Web / कंगना रनौत के ऑफिस के बाद अब शिमला में Priyanka Gandhi के घर को तोड़ने की उठी मांग

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.