हॉट ऑन वेब

ईशा अंबानी को शादी के गिफ्ट में मिलेगी 452 करोड़ रुपये की ये चीज़, ये शख्स दे रहा है तोहफा

ईशा और आनंद की शादी मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में ही होगी।

Nov 18, 2018 / 10:20 am

Sunil Chaurasia

ईशा अंबानी को शादी के गिफ्ट में मिलेगी 452 करोड़ रुपये की ये चीज़, ये शख्स दे रहा है तोहफा

नई दिल्ली। एशिया के सबसे धनी शख्स मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। 12 दिसंबर को होने वाली इस शादी पर न सिर्फ देश की बल्कि विदेशी मीडिया की भी नज़रें टिकी हुई हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के मालिक मुकेश अंबानी की बेटी ईशा, पीरामल ग्रुप के मालिक अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगी। आमतौर पर देखा जाता है कि शादी की रस्में चार-पांच दिन पहले शुरू होती हैं, लेकिन ईशा की शादी की रस्में 27 दिन पहले ही शुरू कर दी गई हैं।
महीने भर पहले ही शुरू हुआ शादी का जश्न
आपको जानकर हैरानी होगी कि ईशा अंबानी की शादी के लिए किसी विदेशी होटल को बुक नहीं किया गया है। ईशा और आनंद की शादी मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया में ही होगी। हालांकि ईशा और आनंद की सगाई इटली के लेक कोमो में हुई थी। शादी के इंविटेशन कार्ड्स बांटे जा चुके हैं। तीन लाख रुपये की लागत से बने एक इंविटेशन दोनों परिवारों की ओर से दिए गए हैं। खबरों के मुताबिक इंविटेशन देने का काम लगभग पूरा हो चुका है। अंबानी और पीरामल परिवार में शादी को लेकर मनाया जाने वाला जश्न शुरू हो चुका है।
ईशा अंबानी को तोहफे में मिलेगा 452 करोड़ रुपये का आलीशान बंगला
हाल ही में आई ताज़ा जानकारी के मुताबिक आनंद से शादी के बाद ईशा अंबानी मुंबई के वर्ली में रहेंगी। 452 करोड़ रुपये का ये आलीशान बंगला अजय पीरामल.. ईशा अंबानी को शादी के तोहफे के रूप में दे रहे हैं। करीब 50 हजार स्क्वायर फीट के लंबे-चौड़े एरिया में बने इस बंगले का नाम ‘ओल्ड गुलीटा’ है। समुद्र के सामने बने इस बंगले में दुनिया की लगभग सभी सुविधाएं मौजूद हैं। अजय पीरामल ने ओल्ड गुलीटा को करीब 6 साल पहले हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड से खरीद लिया था।

Home / Hot On Web / ईशा अंबानी को शादी के गिफ्ट में मिलेगी 452 करोड़ रुपये की ये चीज़, ये शख्स दे रहा है तोहफा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.