खतरनाक मगरमच्छ के साथ यारी
हैरान कर देने वाले एक वीडियो में एक शख्स को मगरमच्छ के साथ बड़े आराम से खेल रहा है। वीडियो को सोशल मीडिया पर देखकर ही लोग खौफ में आ गए हैं। यह जानवर हमला कर किसी को भी मौत के घाट उतार सकता है। हैरानी की बात तो ये है कि वह उसपर हमला भी नहीं करता बल्कि उसके पास आकर और वहां से चुपचाप चला जाता है।
What type of pet is that bro?pic.twitter.com/SjlJRYJsDA
— Figen (@TheFigen) August 2, 2022
युवक ने पेट को बना लिया गुल्लक, ऑपरेशन करके निकाले 1-1 रुपये के 63 सिक्के
देखने लायक है शख्स की हिम्मत
वायरल वीडियो में आप देख सकते हे कि एक शख्स नाव पर बैठा है और पैरों को नीचे लटका कर मगरमच्छ को अपनी ओर बुलाता है। युवक के हाथ में एक छोटा सा मांस का टुकड़ा रहता है। इसको दिखाकर मगरमच्छ को ललचा रहा है। मांस को देखकर वह युवक के पास आता है। वह खतरनाक मगरमच्छ को अपने पैरों में उसे किसी बच्चे की तरह दबाकर खेलना शुरू कर देता है। मांस का टुकड़ा खिलाकर उसके सिर पर प्यार भरी थपकी देता है। इसके बाद मगरमच्छ तैरते हुए वहां से चला जाता है।
धरती का मॉडर्न 'पाताल लोक'! इस शहर में घर, पब, होटल, से लेकर चर्च तक सब कुछ बसा है जमीन के अंदर
लाखों लोगों ने देखा वीडियो
हैरान कर देने वाला यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसके केप्शन में लिखा, ये किस टाइप का पालतू है भाई। महज 15 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 42.5 लाख से भी अधिक व्यूज मिल चुके हैं। यूजर्स इस पर दिल खोलकर लाइक कर रहे है वहीं जमकर कमेंट भी कर रहे है।