script54 दिन-1600 Km, बिना किसी मदद के अंटार्कटिका पार करने वाला पहला व्यक्ति बना ये शख्स | American man first to complete epic solo journey across Antarctica | Patrika News

54 दिन-1600 Km, बिना किसी मदद के अंटार्कटिका पार करने वाला पहला व्यक्ति बना ये शख्स

locationनई दिल्लीPublished: Dec 28, 2018 12:33:47 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

कोलिन और 49 साल के इंग्लैंड के सेना कैप्टन लुईस रुड ने बीते तीन नवंबर को अंटार्कटिक पार करने की यात्रा शुरू की थी।

wow

54 दिन-1600 Km, बिना किसी मदद के अंटार्कटिका पार करने वाले पहला व्यक्ति बना ये शख्स

नई दिल्ली: अमरीका के रहने वाले कोलिन ओ’ब्रैडी बिना किसी मदद के अंटार्कटिका पार करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। कोलिन की उम्र 33 साल है। बर्फ की चादर से ढके करीब 1600 किलोमीटर के इस महाद्वीप को पार करने में उन्हें 54 दिन का समय लगा।

तीन नवंबर को शुरू की थी यात्रा
बता दें, कोलिन और 49 साल के इंग्लैंड के सेना कैप्टन लुईस रुड ने बीते तीन नवंबर को अंटार्कटिक पार करने की यात्रा शुरू की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रुड उनसे दो दिन पीछे हैं।
इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

अंतिम 77.5 मील की यात्रा 32 घंटे में पूरी करने के बाद ओ’ब्रैडी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ”मैंने अकेले अंटार्कटिका महाद्वीप को पार करने वाला इतिहास में पहला व्यक्ति बनने का अपना लक्ष्य हासिल कर लिया। हालांकि, आखिरी 32 घंटे मेरी जिंदगी के सबसे चुनौतीपूर्ण घंटे रहे, लेकिन साथ ही वे अभी तक के सबसे अच्छे क्षण साबित हुए। ओ’ब्रैडी बुधवार को प्रशांत महासागर पर रॉस आईस शेल्फ पर पहुंचे।

ट्रेंडिंग वीडियो