scriptआनंद महिंद्रा को भाया रिक्शे वाले का अनोखा जुगाड़, बोले- दूंगा नई गाड़ी | Anand mahindra gift a new vehicle to rikshawala | Patrika News

आनंद महिंद्रा को भाया रिक्शे वाले का अनोखा जुगाड़, बोले- दूंगा नई गाड़ी

locationनई दिल्लीPublished: Nov 29, 2019 02:32:31 pm

Submitted by:

Piyush Jayjan

आनंद महिन्द्रा एक रिक्शेवाले के जुगाड़ पर फिदा हो गए
इसके बदले उन्होंने रिक्शा मालिक को एक गिफ्ट देने का वादा किया
आनंद महिंद्रा को उनकी दरियादिली के लिए खूब तारीफ मिलती हैं

anand-mahindra.jpg

Anand Mahindra

नई दिल्ली। भारत के फेमस बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। यहीं वजह है कि कई मर्तबा आनंद महिंद्रा एकदम से सुर्खियां भी बटोर लेते हैं। कभी किसी की मदद के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें सराहा जाता है तो कभी उनके नेक कामों के लिए।

इस बार वो एक रिक्शेवाले की खास कारस्तानी पर फिदा हो गए। दरअसल रिक्शेवाले ने अपने रिक्शे पर महिंद्रा ग्रुप का लोगो लगाया हुआ था। जिसको देखकर आनंद महिंद्रा अपनी खुशी नहीं छिपा पाएं। आनंद महिन्द्रा ने इसके बदले रिक्शेवाले को अपग्रेडेड वाहन देने का फैसला किया है।

ट्विटर पर एक यूजर ने आनंद महिंद्रा को टैग करते हुए रिक्शे की तस्वीर शेयर की। जिसमें रिक्शे पर महिंद्रा का लोगो लगा था। इसके साथ ही फोटो टैग करने वाले यूजर्स ने आनंद महिंद्रा से इस फोटो पर उनकी प्रतिक्रिया मांगी। जिस पर आनंद महिंद्रा ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया।

https://twitter.com/anandmahindra/status/1199936650308018176?ref_src=twsrc%5Etfw

आनंद महिंद्रा ने टैग करने वाले को लिखा कि शायद तुम्हें यह मजाकिया लगा होगा और हां यह है भी, खासतौर पर तब जब लोगो नीचे की तरफ लगाया गया है। लेकिन मैं इससे बेहद रोमांचित महसूस कर रहा हूं और हम उसे चलाने के लिये एक नया व्हीकल देंगें।

जिससे रिक्शा मालिक अपनी जिंदगी में आगे बढ़ सकें। हालांकि अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया कि आनंद महिंद्रा रिक्शा चालक को कौन सी गाड़ी देंगे। उन्होंने ट्वीट में Riseशब्द का इस्तेमाल किया है। महिंद्रा राइज के नाम से उनकी एक कंपनी भी है।

महिन्द्रा ग्रुप की यह कंपनी को इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बनाती है। आनंद महिन्द्रा को इस तरह की दरियदिली के लिए जाना जाता हैं। कभी वो फनी ट्वीट्स करते हैं तो कभी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाते हैं. उनके ट्वीट्स सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो