scriptकोरोना से खतरे में पड़ा दुर्लभ जनजाति का वजूद, 50 में से 10 लोग निकले कोविड-19 पॉजिटिव | Andaman Rare Tribal Generation Are On Danger For Coronavirus | Patrika News

कोरोना से खतरे में पड़ा दुर्लभ जनजाति का वजूद, 50 में से 10 लोग निकले कोविड-19 पॉजिटिव

Published: Aug 28, 2020 05:56:05 pm

Submitted by:

Soma Roy

Corona Fear In Trbes : अंडमान में रहने वाले दुर्लभ जनजाति के छह लोग पोर्ट ब्लेययर में पाए गए थे संक्रमित
स्वास्थ विभाग की टीम ने अंडमान में टीम भेजकर जांच करवाई तो उसमें चार और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई

tribe.jpg

Corona Fear In Tribes

नई दिल्ली। वैसे तो कोरोना (Coronavirus Pandemic) के कोहराम से पूरी दुनिया परेशान है। मगर इसके चलते अंडमान (Andaman) में रहने वाली एक दुर्लभ जनजाति (Rare Tribes) का वजूद ही खतरे में पड़ गया है। दरअसल यहां रहने वाले करीब 50 लोगों में से 10 लोग कोरोना पॉजिटिव निकल आए हैं। ऐसे में पूरी जनजाति पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है। लोगों को अनहोनी का डर सता रहा है। उनका मानना है कि संक्रमण के चलते लोगों की मौत का आंकड़ा न बढ़ जाए।
बताया जाता है कि हाल ही में पोर्ट ब्लेयर में इस जनजाति के लोगों के छह सदस्यों के संक्रमित होने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने स्ट्रेट द्वीप पर एक टीम को जांच के लिए भेजा था। वहां 37 नमूनों की जांच की गई थी। जिनमें से ग्रेट अंडमानी जनजाति के चार और सदस्यों में संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग के उप निदेशक और नोडल अधिकारी अविजित रॉय का कहना है कि संक्रमितों में से कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि हल्के लक्षण वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में परिवार के दूसरे सदस्यों से अलग रखा गया है।
चूंकि अंडमान में रहने वाले इस जनजाति के महज 50 लोग ही बचे हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमण के कहर से उनकी संख्या और कम हो सकती है। इसी बात को लेकर स्थानीय लोग चिंता में हैं। स्वास्थ विभाग के अधिकारी लगातार मामले पर नजर बनाए हुए हैं। साथ ही संक्रमितों को ठीक करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। मालूम हो ककि अंडमान निकोबार द्वीप समूह में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,985 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि 2,309 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं कोविड-19 के चलते 41 मरीजों की मौत भी हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो