script1600 साल पहले दफनाई गई थी ‘चुड़ैल’, कब्र खोदने के बाद अंदर का नज़ारा देख उड़ गए होश | archaeologists in ukrain unearthed the body of witch | Patrika News

1600 साल पहले दफनाई गई थी ‘चुड़ैल’, कब्र खोदने के बाद अंदर का नज़ारा देख उड़ गए होश

Published: Jul 20, 2018 01:59:57 pm

Submitted by:

Sunil Chaurasia

पुरातात्विद बोरीस महोमेदेव और सेरी डिदेंको द्वारा हाल ही में की गई एक खोज के दौरान पता चला कि उस समय की कब्रों में पारंपरिक उपहारों में भी कोई कमी नहीं थी।

witch

1600 साल पहले दफनाई गई थी ‘चुड़ैल’, कब्र खोदने के बाद अंदर का नज़ारा देख उड़ गए होश

नई दिल्ली। पुरातत्वविदों ने करीब 1600 साल पहले दफनाई गई एक कथित डायन के अवशेषों को खोज निकाला है। खुदाई के समय महिला का सिर नीचे की ओर था, इसके साथ उसका बायां हाथ भी पीछे की ओर बंधा हुआ था। उस समय, इस तरह से दफनाए जाने के पीछे माना जाता था कि चुड़ैल कभी वापस नहीं आती और न ही किसी को परेशान करती है। महिला को लेकर कहा जा रहा है कि वह एक धनी पुरुष की प्रेमिका होगी, जिसने महिला के साथ संबंधों को लेकर उस पर जादूई शक्तियों के आरोप लगाए होंगे। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसके साथ अत्याचार की सभी सीमाएं पार कर उसे जमीन में दफना दिया होगा।
महिला के अवशेषों की जांच के बाद पुरातत्वविदों ने बताया कि उसकी उम्र 25 साल के आस-पास होगी, जब उसे यहां दफनाया गया था। पुरातत्वविदों ने यह अनोखी खोज मध्य उक्रेन के Lehedzyne के एक गांव में की है। पुराने ज़माने में ज़्यादातर उम्रदराज महिलाओं पर जादू-टोना का आरोप लगता था, तो वहीं कुछ मामलों में ऐसे आरोप जवान महिलाओं पर भी लगा दिए जाते थे। उस दौर में पुरुष आमतौर पर जवान महिलाओं पर ऐसे आरोप लगाते थे कि वे उन्हें अपने प्रेम जाल में फंसा लेती थीं। जिससे उनके प्रेमी की मौत हो जाती थी।
पुरातात्विद बोरीस महोमेदेव और सेरी डिदेंको द्वारा हाल ही में की गई एक खोज के दौरान पता चला कि उस समय की कब्रों में पारंपरिक उपहारों में भी कोई कमी नहीं थी। जिससे ये साफ संकेत मिलता है कि उस दौर में लोगों को किस कदर प्रताड़ित किया जाता था। उस समय की कब्रों में सिरामिक के बर्तन और भोजन के अवशेष भी मिले हैं, जो दफन प्रक्रिया में स्थानीय संस्कृति को दर्शाता है। इलाके में ऐसी कब्र पहली बार मिली है। पुरातत्वविदों ने बताया कि इस महिला की कब्र उस समय की पारंपरिक कब्र से काफी अलग है।
witch
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो