पत्नी ने छोड़ा तो पति ने उठाया खौफनाक कदम, महिलाओं को हमबिस्तर के लिए पैसों का देता लालच और फिर...
21 साल की उम्र में शादी हो गई थी। पत्नी ने दूसरे आदमी से शादी रचा ली।
पुलिस टास्क फोर्स और राचकोंडा आयुक्तालय की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली। पति को छोड़कर पत्नी ने दूसरे आदमी से शादी कर ली। इस बात से पति महिलाओं से इतनी नफरत करने लगा कि वह सीरियल किलर बन गया। इस आदमी ने 18 महिलाओं को मौत के घाट उतार दिया। हैदराबाद पुलिस ने इस सीरियल किलर को गिफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। इसके बाद से वह महिलाओं के खिलाफ अपराधिक घटनाओं अंजाम देने लगा। पुलिस ने कहा कि आरोपी की 21 साल की उम्र में शादी हो गई थी, लेकिन पत्नी ने इसको छोड़कर दूसरे आदमी से शादी रचा ली।
यह भी पढ़े :— पत्नी को महंगा पड़ा झगड़ा करना, घर से 450KM पैदल चला पति, पुलिस ने लगाया जुर्माना
पहले 21 मामलों में किया था गिरफ्तर
पुलिस ने कहा कि 45 वर्षीय व्यक्ति कथित तौर पर अन्य अपराधों के अलावा महिलाओं की हत्या के 18 मामलों में शामिल था। पुलिस ने इसको मंगलवार गिरफ्तार किया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले, आरोप को 21 मामलों में गिरफ्तार किया गया था। जिसमें 16 हत्या, चार संपत्ति अपराध और पुलिस हिरास्त से भागने का एक मामला भी शामिल था। उनकी गिरफ्तार से हाल ही में महिलाओं की हत्या के दो मामलों का पता चला है। पत्थर काटने वाले व्यक्ति को शहर की पुलिस टास्क फोर्स और राचकोंडा आयुक्तालय की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
हमबिस्तर के लिए पैसों को देता लालच
पुलिस ने कहा कि उन्होंने 21 साल की उम्र में शादी कर ली, लेकिन उनकी पत्नी ने दूसरे आदमी के साथ शादी कर ली। इसके बार उसे वह महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध को अंजाम देने लगे। उन्होंने 2003 में अपनी आपराधिक गतिविधि शुरू कर दी। अकेली महिलाओं को पैसे के बदले यौन दुख देने का लालच देकर निशाना बनाने लगा। पुलिस ने कहा कि शराब या ताड़ी का सेवन करने के बाद वह अपने महिलाओं को मार देता था और फिर उनके कीमती सामान चोरी करके भाग जाएगा।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Hot on Web News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi