script-94 डिग्री के तापमान में इस शख्स ने बनाया खाना, तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग | astrobiologist tries cooking in antarctica at -94 F photos went viral | Patrika News

-94 डिग्री के तापमान में इस शख्स ने बनाया खाना, तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग

locationनई दिल्लीPublished: Jan 31, 2019 11:50:07 am

Submitted by:

Priya Singh

एक शोध में अंटार्कटिका में कार्यरत Cyprien को कुछ खाली समय मिला। इस समय में उन्होंने एक यहां कुछ खाना बनाने की सोची। -94 तापमान में खाने की तस्वीरों को देखकर दिमाग घूम जाएगा।

astrobiologist tries cooking in antarctica at -94 F photos went viral

-94 डिग्री के तापमान में इस शख्स ने बनाया खाना, तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली। पेशे से ग्लेशियोलॉजिस्ट और एस्ट्रो बायोलॉजिस्ट Cyprien Verseux नाम के इस शख्स ने हाल ही में कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं। यह तस्वीरें हैरान कर देने वाली हैं। अंटार्कटिका में एक वैज्ञानिक काम से नियुक्त Cyprien Verseux ने कुछ खाने की तस्वीरें साझा की हैं जिन्हें देखते ही आपको सर्दी लग सकती है।

Astrobiologist

अंटार्कटिका में जाना हर किसी के बस की बात नहीं है। Cyprien Verseux ने कुछ फूड आइटम्स की तस्वीरें अंटार्कटिका की जमा देने वाली ठंढ में खींची हैं। एक शोध में अंटार्कटिका में कार्यरत Cyprien को कुछ खाली समय मिला। इस समय में उन्होंने एक यहां कुछ खाना बनाने की सोची। -94 तापमान में खाने की तस्वीरों को देखकर दिमाग घूम जाएगा।

Antarctica

इन तस्वीरों को देखकर आपको लगेगा कि यह फोटोशॉप की गई हैं लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। इंसानों के लिए अंटार्कटिका जैसी जगह पर बिना इंतज़ाम किए जाना खतरे से खाली नहीं है। यहां इतनी ठंढ है कि बैक्टीरिया भी जीवित नहीं रह सकते हैं। सर्दियों के मौसम में यहां नौ महीने तक जाना भी संभव नहीं है। यहां इतनी ठंढ होती है कि वाहन भी जम जाते हैं।

research about climate

Cyprien Verseux के मुताबिक, यहां वर्त्तमान में 13 लोग हैं जो एक प्रोजेक्ट के तहत यहां नियुक्त किए गए हैं। यहां ऑक्सीजन की मात्रा भी कम है। सफेद रेगिस्तान जैसे दिख रही इस जगह को पहली बार देखकर ऐसा लगता है मानों आप किसी दूसरे ग्रह पर आ गए हों। यूं ही नहीं इस जगह को पृथ्वी का सबसे ठंडा क्षेत्र कहा जाता है। यहां सर्दियों में तापमान -80 डिग्री सेल्सियस से नीचे तक पहुंच जाता है।

 Antarctic winter

मौजूदा समय में यहां इतनी सर्दी है कि हवा में पानी डालने भर से वह बर्फ बन जाता है। सर्दी का आलम यहां ऐसा है कि सूरज के दर्शन को भी तीन महीने हो जाते हैं। अंटार्कटिका में जिस तरह की सर्दी होती है हर कोई यहां जीवित नहीं रह सकता। इस बात का सबूत है यह तस्वीरें।

 scientists work is vitally important
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो