scriptपरमाणु बम के प्लगों की हुई नीलामी, हिरोशिमा पर हमले में हुआ था इनका इस्तेमाल | Atomic bomb plugs auction | Patrika News

परमाणु बम के प्लगों की हुई नीलामी, हिरोशिमा पर हमले में हुआ था इनका इस्तेमाल

locationनई दिल्लीPublished: Jan 07, 2020 01:02:37 pm

Submitted by:

Piyush Jayjan

हिरोशिमा पर परमाणु में हुआ था प्लग का इस्तेमाल
बम गिराने से पहले दो प्लग ‘लिटिल बॉय’ किए गए थे अलग

little boy

Atom Bomb Plug

नई दिल्ली। जापान ( japan ) के हिरोशिमा में तबाही मचाने वाले परमाणु बम ( Atom Bomb ) के दो प्लग लगभग 61 लाख रुपये में नीलाम हुए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में पहली हुए किए गए परमाणु हमले में इन दोनों प्लग का इस्तेमाल किया गया था। परमाणु हमले में इन प्लग को बम से अलग किया गया था। ये वहीं दो हरे और लाल रंग के सेफ्टी प्लग है जिन्हें अलग कर हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराए गए थे।

जो परमाणु बम हिरोशिमा पर गिराए गए थे उनका वजन 4.4 टन था। इस खतरनाक परमाणु हमले में तकरीबन 140,000 लोगों की मौत हुई थी। जापान ( Japan ) का यह पूरा इलाका जमींदोज हो गया था। मेटल और लकड़ी से बने यह प्लग ( Plug ) लेफ्टिनेंट मॉरिस जेप्पसन के पास रखे हुए थे।

जंगलों की आग बुझाने के लिए लड़की ने उतारे कपड़े, लोगों ने दान किए साढ़े 3 करोड़ रुपए

न्यूयॉर्क ( new york ) के बोनहाम्स हाउस में इन दोनों प्लग की नीलामी ( Auction ) के लिए बोली लगाई गई थी। इन प्लग की नीलामी लेफ्टिनेंट जेप्पसन के दोस्त एडवर्ड डॉल ने की। उन्हें लेफ्टिनेंट ने तोहफे के तौर पर यह प्लग दिया था। नीलामी हाउस के प्रवक्ता ने कहा, ‘नीलामी में ग्रीन सेफ्टी प्लग और रेड आर्मिल प्लग की बोली लगाई गई।

af8e2d9102b26cd314d27e2354bd5477.jpg

हिरोशिमा ( hiroshima ) को नष्ट करने वाले परमाणु बम विस्फोट से पहले इन दोनों प्लग को अलग किया गया था। यह दोनों प्लग किसी कार के सिगरेट लाइटर की तरह नजर आते है। इन दोनों अलग रंग के प्लग का परमाणु मिशन में काफी महत्वपूर्ण स्थान था।

लक्ष्मी के संग झूमी दीपिका, नागिन सॉन्ग पर किया डांस

अमेरिका ( America ) के जापान पर परमाणु हमले के साथ ही जापान ने समर्पण कर दिया था और एक तरह से यह दूसरे विश्व युद्ध की निर्णायक समाप्ति का ऐलान था। जापान पर अमेरिका के इस परमाणु हमले ने युद्ध की असली विभीषका से रूबरू कराया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो