scriptहथेली में है इनमें से कोई भी एक निशान तो किस्मत के हैं धनी, मिलेंगी मनचाही चीजें | Auspicious signs in palm can shine your luck,know how to find it | Patrika News
हॉट ऑन वेब

हथेली में है इनमें से कोई भी एक निशान तो किस्मत के हैं धनी, मिलेंगी मनचाही चीजें

Auspicious Signs : हाथों की लकीरों से व्यक्ति की तरक्की हो सकती है तय, ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है महत्व
तराजू एवं स्वास्तिक समेत कुछ अन्य निशान को माना जाता है शुभ

Nov 26, 2020 / 10:09 pm

Soma Roy

hatheli.jpg

Auspicious Signs on palm

नई दिल्ली। व्यक्ति की तरक्की में उसके कर्म के साथ किस्मत (Destiny) की भी बहुत बड़ी भूमिका रहती है। इसी के चलते ज्योतिष शास्त्र एवं अंकशास्त्र में इसे काफी महत्वपूर्ण माना गया है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर व्यक्ति की हथेली पर कुछ विशेष प्रकार के चिन्ह् या निशान (Auspicious signs) बने तो ऐसे लोग किस्मत के धनी माने जाते हैं। उनके पास धन-सम्पत्ति के अलावा यश और वैभव मिलता है। ऐसे लोग समाज में भी काफी लोकप्रियता हासिल करते हैं।
त्रिशूल का निशान दिलाता है प्रतिष्ठा
शिव जी का प्रिय त्रिशूल अगर आपकी हथेली पर बनता है तो इसे ज्योतिष शास्त्र में बेहद शुभ माना जाता है। ऐसे लोग किस्मत के धनी होते हैं। इन्हें समाज में प्रतिष्ठा मिलती है। ऐसे लोग पॉपुलर एक्टर, राजनेता या बिजनेसमैन बनते हैं।
तराजू से बनता है धन योग
अगर किसी की हथेली पर तराजू का चिन्ह् बनता है तो ऐसे लोग बेहद लकी माने जाते हैं। इन पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा होती है। इन्हें कभी धन की कमी नहीं होती है। क्योंकि इनकी हाथों की लकीरों के आधार पर धन योग बनता है। ये लक्ष्मी योग भी कहलाता है।
कमल के निशान से मिलती है मनचाही जॉब
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिन लोगों हथेली पर कमल का निशान का बनता है ऐसे लोग जीवन में हमेशा सफल होते हैं। ये मनचाही नौकरी या बिजनेस करने पर कामयाबी हासिल करते हैं। कमल का निशान विष्णु योग बनाता है। इसलिए इनके पास हमेशा धन रहता है।
स्वास्तिक का निशान वाले होते हैं गुणवान
जिनकी हथेली में स्वस्तिक का निशान बनता है ऐसे व्यक्ति गुणवान, धनवान और भाग्यशाली होते हैं।
इनकी आध्यात्म में काफी रुचि होती है। ऐसे लोग भगवान को बहुत मानते हैं।

Home / Hot On Web / हथेली में है इनमें से कोई भी एक निशान तो किस्मत के हैं धनी, मिलेंगी मनचाही चीजें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो