हॉट ऑन वेब

मेल चेक करते ही शख्स की उड़ी रातों की नींद, लाॅटरी में जीता 75 करोड़ का इनाम

Lottery Prize : आस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन का रहने वाला है शख्स, शुरू में नहीं हुआ उन्हें यकीन
जीती हुई रकम से घर लेने का प्लान बना रहा है शख्स

Jan 23, 2021 / 09:42 pm

Soma Roy

Lottery Prize

नई दिल्ली। भगवान जब भी देता है छप्पर फाड़कर देता है। ये कहावत ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक शख्स के लिए बिल्कुल सही साबित हुई। दरअसल उसे लाॅटरी में 75 करोड़ का इनाम मिला। ये देख उसके होश उड़ गए। मजेदार बात ये रही कि शख्स लाॅटरी का रिजल्ट जानने के लिए इतना बेताब था कि उसने रात के 2 बजे ही अपना ईमेल चेक किया। बाद में इनाम देख उसे यकीन ही नहीं हुआ। जब वह सामान्य हुआ तो खुशी के चलते उसकी नींद ही उड़ गई।
लाॅटरी जीतने वाला शख्स आस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन के सैंडगेट का रहने वाला है। वह व्यक्ति ट्रेडिंग करता है और पिछले कुछ समय से लॉटरी में भी पैसा लगा रहा है। वह जल्द से जल्द अपने पैसे को डबल करना चाहता था, लेकिन किस्मत उसका इस कद्र साथ देगी इसका अंदाजा उसे भी नहीं था। तभी जब शख्स ने रात के 2 बजे अपना ईमेल चेक किया तो रकम देख उसे पहले यकीन नहीं हुआ। बाद में उसने ध्यान दिया तो पता चला कि उसके हाथ पावरबॉल का 10 मिलियन डॉलर्स का टॉप पुरस्कार मिला है। यानी उसे करीब 75 करोड़ मिलेंगे।
इतनी बड़ी रकम मिलने से शख्स बेहद खुश है। वह इन रूपयों से अपने माता-पिता और अपने लिए एक घर लेने की सोच रहा है। हालांकि एक इंटरव्यू में शख्स ने कहा कि ये सब अचानक से हुआ है और वह एकदम से करोड़पति बन गया है। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे क्या करें। अभी कौन-सी चीज सबसे पहले लेनी है अभी वो इस बारे में भी कुछ तय नहीं कर पा रहे हैं।

Home / Hot On Web / मेल चेक करते ही शख्स की उड़ी रातों की नींद, लाॅटरी में जीता 75 करोड़ का इनाम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.