scriptआए दिन लड़की के साथ संबंध बनाता रहा शख्स.. एक दिन हुआ ऐसा खुलासा लड़की के पैरों तले खिसक गई जमीन | azhar made relations with a girl with a huge fraud | Patrika News

आए दिन लड़की के साथ संबंध बनाता रहा शख्स.. एक दिन हुआ ऐसा खुलासा लड़की के पैरों तले खिसक गई जमीन

Published: Sep 20, 2018 01:40:46 pm

Submitted by:

Sunil Chaurasia

पीड़िता एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। उसे जब अजहर की सच्चाई पता चली तो उसे यकीन नहीं हुआ।

rape

आए दिन लड़की के साथ संबंध बनाता रहा शख्स.. एक दिन हुआ ऐसा खुलासा लड़की के पैरों तले खिसक गई जमीन

नई दिल्ली। आज से करीब तीन साल पहले भोपाल के एक मंदिर में एक लड़के की लड़की से मुलाकात हुई। बातचीत में दोनों ने एक दूसरे के बारे में सामान्य बातें कीं। लड़के ने अपना नाम अजय शर्मा बताया, उसने लड़की से बताया कि वह बाणगंगा का रहने वाला है। शादी के सवाल पर अजय ने लड़की से कहा कि वह अभी कुंवारा है। ऐसी ही कुछ छिट-पुट बातें करते-करते दोनों दोस्त बन गए। मंदिर में शुरू हुए दोस्ती का अध्याय देखते ही देखते प्यार में तब्दील हो गया। अजय ने लड़की को भरोसा दिया कि वह उसके साथ शादी करेगा और उसकी इस बात में ये लड़की भी बाकि की आम लड़कियों की तरह आ गई।
लड़की को अपनी बातों में लेकर अजय ने उसके साथ संबंध बनाना शुरू कर दिया। शादी का झांसा देकर अजय आए दिन लड़की के साथ संबंध बनाने लगा। लेकिन लड़की ने कभी ज़िंदगी में भी नहीं सोचा था कि उसके साथ प्यार करने वाला अजय एक बेहद ही शातिर अपराधी है। लड़की को जब अजय की सारी हकीकत पता चली तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। लड़की को मालूम चला कि जो शख्स अजय बनकर उसके साथ प्यार का नाटक कर रहा था, असल में वह अजहर अली नाम का शख्स है। इतना ही नहीं अजहर अली पहले से ही शादीशुदा है।
पीड़िता एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है। उसे जब अजहर की सच्चाई पता चली तो उसे यकीन नहीं हुआ। उसने अपना शक दूर करने के लिए अजहर की पत्नी से भी बात की। अजहर का मालूम चल गया कि लड़की ने उसकी पत्नी से बातचीत की है। अजहर को लड़की का उसकी पत्नी से बात करना बिल्कुल भी रास नहीं आया और उसने सरेआम पीएंडटी चौराहे पर उसे पीट दिया। अब बेचारी लड़की का सारा शक दूर हो गया कि वह जिस अजय के जाल में फंसी हुई थी, वह अजहर है। चारों तरफ से हार जाने के बाद लड़की ने कानून की शरण ली और टीटी नगर पुलिस में अजहर के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया।
पुलिस ने भी इस मामले में सक्रियता दिखाई और आरोपी अजहर को शादी का झांसा देकर संबंध बनाना सहित अन्य धाराओं के तहत हिरासत में ले लिया। पीड़ित लड़की की उम्र 22 साल है। उसने बताया कि अजहर उसे अपने दोस्त के घर ले जाता था, जहां वह उसके साथ संबंध बनाता था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो