scriptछात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड से करवाया एेसा ‘गंदा’ काम, वो बोली- मैं मजबूर थी क्योंकि उसने… | bangalore Student Arrested for making obscene video of classmate | Patrika News

छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड से करवाया एेसा ‘गंदा’ काम, वो बोली- मैं मजबूर थी क्योंकि उसने…

locationनई दिल्लीPublished: Sep 04, 2018 05:47:02 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

बेंगलुरु में पुलिस ने इंजीनियरिंग के एक छात्र को अरेस्ट किया है। छात्र पर आरोप है कि उसने अपने क्लासमेट का न्यूड वीडियो बनाया आैर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

omg

छात्र ने अपनी गर्लफ्रेंड से करवाया एेसा ‘गंदा’ काम, वो बोली- मै मजबूर थी क्योंकि उसने…

नई दिल्ली: बेंगलुरु में पुलिस ने इंजीनियरिंग के एक छात्र को अरेस्ट किया है। छात्र पर आरोप है कि उसने अपने क्लासमेट का न्यूड वीडियो बनाया आैर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इस गंदे काम में छात्र की गर्लफ्रेंड ने भी उसकी पूरी मदद की। हालांकि, गर्लफ्रेंड का कहना है कि उसने ये काम दबाव में आकर किया है।
गर्लफ्रेंड ने भेजा था न्यूड वीडियो, फिर…

पुलिस के मुताबिक, छात्र तमिलनाडु के तंजावुर का रहने वाला है। उसकी गर्लफ्रेंड भी तमिलनाडु की रहने वाली है। पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने बताया कि जब वह आरोपी के साथ रिलेशनशिप में थी, तो उसने अपना एक न्यूड वीडियो उसे भेजा था। इसके बाद से ही वह उसे ब्लैकमेल करता था।
दूसरी लड़कियों का न्यूड वीडियो बनाने के लिए बनाया दबाव

इसके बाद उसने दूसरी लड़कियों का न्यूड वीडियो रिकॉर्ड करने के लिए दबाव बनाया। बता दें, आरोपी ने हॉस्टल के बाथरूम में स्पाई कैमरा लगाया और लड़की का न्यूड वीडियो शूट किया। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी लड़के को अरेस्ट कर लिया आैर मामले की जांच कर रही है।
अपने ही नाम के फेसबुक अकाउंट पर गंदा वीडियो देख उड़ गए होश


जानकारी के मुताबिक, मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता ने फेसबुक पर उसके नाम से एक फेक अकाउंट देखा। इस फेसबुक अकाउंट पर कई न्यूड फोटो पड़े हुए थे। ये फोटोज देखकर वह हैरान थी। इसके बाद उसने प्रोफाइल चेक की तो उसने उसका खुद का न्यूड वीडियो पड़ा था।
ब्लैकमेल कर संबंध बनाने के लिए करता था मजबूर

छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच की। इसके बाद पता चला कि उसके साथ छात्र ने वीडियो बनाया है और फेसबुक पर अपलोड किया है। आरोपी ने हॉस्टल की अन्य लड़कियों का भी वीडियो बनाया था। इसके जरिए वह लड़कियों को ब्लैकमेल कर उन्हें संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो