script

मनचलों को सबक सिखाना होगा आसान, महिलाएं सेल्फ डिफेंस के लिए रखें ये 5 चीजें

Published: Nov 29, 2020 11:21:29 am

Submitted by:

Soma Roy

Self Defense Items : हाइटेक गैजेट्स के इस्तेमाल के जरिए महिलाएं अपनी रक्षा कर सकती हैं
कई डिवाइस करंट जनरेट करते हैं इससे हमलावर को चकमा दिया जा सकता है

manchala1.jpg

Self Defense Items

नई दिल्ली। महिलाओं के साथ लगातार बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन भले ही कोशिश कर रही हो, मगर फीमेल्स का खुद की हिफाजत (Self Defense) करना बेहद जरूरी है। इसी के चलते उन्हें अपने साथ कुछ ऐसी चीजें कैरी करनी चाहिए, जिनसे वो अपना सेल्फ डिफेंस कर सकें। तो कौन-सी हैं वो चीजें आइए जानते हैं।
1.हाइटेक जमाने आजकल बचाव के तरीके भी बदल गए हैं। ऐसे में आप अपने साथ स्पाई मोबाइल स्टन गन रख सकती हैं। ये देखने में मोबाइल जैसा होता है, लेकिन हकीकत में ये एक ऐसी डिवाइस है जिससे हाई वोलटेज निकलती है। ये हमलावर के आप पर अटैक करने पर उसे बिजली के झटके लगेंगे। इससे आप आसानी से मनचले को चकमा देकर भाग सकती हैं।
2.महिलाएं अक्सर अपने पर्स में लिपिस्टिक रखती हैं, लेकिन अब सजने—संवरने का यही आइटम आपके बचाव में भी काम आ सकता है। दरअसल आप अपने साथ लिपिस्टिक की आकार वाली डिवाइस रखें। ये सुपर पोर्टेबल है। साथ ही रिचार्जेबल बैटरी के साथ आती है। ये भी बिजली का झटका देने के काम आती है। लिपस्टिक 180 लुमेन में फ्लैश लाइट भी दी होती है।
3.मनचलों को चकमा देने के लिए पेपर स्प्रे सबसे पुराना और कारगर तरीका है। इसलिए महिलाओं को खुद के बचाव के लिए पेपर स्प्रे पिस्तॉल रखना चाहिए। इसे हमलावर की आंखों पर स्प्रे करने से जलन होगी। वो ठीक से देख नहीं पाएगा। ऐसे में आपको भागने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा।
4.महिलाएं अपने बचाव के लिए इलेक्ट्रॉनिक पेन भी रख सकती हैं। इसमें मौजूद डिवाइस आरोपी के आपको पकड़ने पर उसे करंट का झटका देगा। साथ ही इसमें मौजूद डिवाइस आपके दोस्तों को खतरे का अलर्ट मैसेज भी भेजेगा।
5.स्प्रे हिट भी हमलावर से बचने के लिए उपयोगी साबित होता है। इसमें एक ऐसा गैस मौजूद होता है जिसे स्प्रे करने पर आरोपी को ठीक से दिखाई नहीं देता है। इससे आप वहां से चकमा देकर भाग सकती हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो