scriptTiktok बैन होने के बाद आया Tiktok Pro, जानें कितना खतरनाक है ये App? | Beware Of Fake TikTok Pro App; It Could Be Malware | Patrika News

Tiktok बैन होने के बाद आया Tiktok Pro, जानें कितना खतरनाक है ये App?

Published: Jul 08, 2020 07:35:14 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

सोशल मीडिया खास कर WhatsApp पर ये टिकटॉक प्रो (Tiktok Pro) नाम क App को तेजी से फैला रहा है। इसे भेजने वाले लोग दावा कर रहे हैं कि अब आप दोबारा टिकटॉक वीडियो का मजा लें और इन्‍हें बनाएं। अब टिकटॉक (Tiktok Pro) केवल – टिकटॉक प्रो – में उपलब्‍ध है। इसे डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।” मैसेज के साथ टिकटॉक प्रो APK फाइल डाउनलोड करने के लिए लिंक होता है।

Beware Of Fake TikTok Pro App; It Could Be Malware

Beware Of Fake TikTok Pro App; It Could Be Malware

नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच गलवान घाटी में हुई हिंसा(India China Tension: Galvan Valley) के बाद मोदी सरकार ने चीन के 59 एप्‍स पर बैन (59 app chinese banned in india) लगा दिया। हालांकि बैन लगाने की वजह डेटा चुराने को बताया गया। इस बैन की लिस्ट में कई बड़े App थे जिनका आधा बाजार ही भारत से चलता था। इसमें सबसे बड़ा नाम टिकटॉक(Tiktok) का था। 29 जून को भारत सरकार द्वारा टिकटॉक 59 चीनी ऐप बैन (59 app chinese banned in india) करने के बाद से कई ऐप्स की भरमार हो गई है इंटरनेट पर, जो इनका रिप्लेसमेंट बनने का दावा कर रहे हैं। लेकिन इन्हीं बैन किए गए ऐप्स के नाम पर कुछ नकली ऐप्स भी इंटरनेट पर तेजी से डाउनलोड किए जा रहे हैं।
क्या कोरोना के बाद धरती पर हो गई डायनासोर की वापसी, साल के अंत तक मचेगी तबाही ! जानें सच

सोशल मीडिया खास कर व्‍हाट्सएप पर ये टिकटॉक प्रो (Tiktok Pro) नाम क App को तेजी से फैला रहा है। इसे भेजने वाले लोग दावा कर रहे हैं कि अब आप दोबारा टिकटॉक वीडियो का मजा लें और इन्‍हें बनाएं। अब टिकटॉक (Tiktok Pro) केवल – टिकटॉक प्रो – में उपलब्‍ध है. इसे डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें.” मैसेज के साथ टिकटॉक प्रो APK फाइल डाउनलोड करने के लिए लिंक होता है।
beware_of_fake_tiktok_pro_app.jpg

क्या है टिकटॉक प्रो ?

दरअसल, जालसाजों ने टिकटॉक (Tiktok) की लोकप्रियता का फायदा उठाते हुए टिकटॉक प्रो (Tiktok Pro) नाम का App बना दिया है। इस App पे टिकटॉक का लोगों भी लगा हुआ है। ये ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है. इसे थर्ड पार्टी यानी APK मोड़ में डाउनलोड करना पड़ता है। App इंस्टाल होने के बाद ये आपके फोन से इमेज, वीडियो इत्यादि एक्सेस करने की परमिशन मांगेगा। परमिशन मिलते ही फोन आपका सारा डेटा Acess कर लेता है।

App खोलने पर आपको कुछ Add पर क्लिक करने के लिए कहा जाता है। इसके बाद App पर लिखा हुआ आता है कि मुबारक हो आप अब एक घंटे बाद टिकटॉक (Tiktok) का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन एक घंटे बाद ये भी से Add पे क्लिक करने को कहा जाता है। इस App में इसके अलावा कुछ भी नहीं होता है।

दुनिया का सबसे अनोखा कस्बा, जहां रहने के लिए करवानी पड़ती है पेट की Surgery !

खतरनाक है ये App

रिपोर्ट के अनुसार ये ऐप एक मैलवेयर (Malware ) है। इस App को आपके पर्सनल डेटा चुराने के लिए बनाया गया है। अगर आपको व्‍हाट्सएप या एसएमएस पर इससे जुड़ा कोई मैसेज मिलता है जिसमें दावा किया जाता है कि भारत में अब टिकटॉक प्रो के रूप में टिकटॉक उपलब्‍ध है तो उसे बिल्‍कुल नजरअंदाज कर दें। वरना आपका फोन खतरे में पड़ सकता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो