हॉट ऑन वेब

OMG! शाहीन बाग में 500 से 1200 रुपये में आ रहे हैं प्रदर्शनकारी! BJP ने शेयर किया ये चौंकाने वाला वीडियो

बीजेपी की तरफ से शेयर किया गया वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

नई दिल्लीJan 17, 2020 / 12:17 pm

Prakash Chand Joshi

BJP claims protesters are coming to Shaheen Bagh for Rs 500 to 1200

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों CAA के खिलाफ जमकर बवाल हो रहा है। पिछले साल दिसंबर से शुरू हुआ बवाल अब थमने का नाम नहीं ले रहा क्योंकि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन जारी है। यहां भारी संख्या में भीड़ मौजूद है, जो यहां से हिलने का नाम नहीं ले रही। लेकिन इन सबके बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर एक बड़ा दावा किया जा रहा है।

https://twitter.com/amitmalviya/status/1217505504915873792?ref_src=twsrc%5Etfw

एस्केलेटर पर चढ़ रही थी महिला लेकिन तभी हो गया कुछ ऐसा, देखिए ये वीडियो

ये है वो दावा

दरअसल, शाहीन बाग में हो रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर बीजेपी आईटी सेल के हेड अमति मालवीय ने एक बड़ा खुलासा करते हुए एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने ये वीडियो अपने आधाकिरक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया। उन्होंने इस वीडियो के साथ दावा किया कि शाहीन बाग प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा स्पॉसंर किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवा बता रहा है कि कैसे शाहीन बाग में महिलाओं को 500 से लेकर 1200 रुपये लेकर लाया गया है। साथ ही उन्हें खाना और अन्य चीजें भी दी जा रही हैं। लड़का ये भी कहता हुआ नजर आ रहा है कि ज्यादा घंटे महिला धरने पर बैठती हैं, उसे उतना ही ज्यादा पैसा दिया जाता है।

कांग्रेस वाले लाए हैं!

लड़का आगे वीडियो में कहता हुआ दिखाई दे रहा है कि महिलाएं शिफ्ट में काम कर रहीहैं। जैसे अगर 100 महिला हैं और एक को जाना है तो उसकी जगह दूसरी महिला को बुला लिया जाता है, लेकिन 100 में से एक भी महिला कम नहीं होती। इसी बीच एक शख्स कहता है कि ये सब कांग्रेस करा रही है। इन लोगों को यहां कांग्रेस वाले लेकर आए हैं। इसके बाद तो ये वीडियो आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गया। लोग इस वीडियो को काफी देख और अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रही हैं। हालांकि, पत्रिका न्यूज इस वीडियो की न तो पृष्टि करता है और न ही इस वीडियो में कही बातों को सही या गलत ठहराता है।

Home / Hot On Web / OMG! शाहीन बाग में 500 से 1200 रुपये में आ रहे हैं प्रदर्शनकारी! BJP ने शेयर किया ये चौंकाने वाला वीडियो

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.