हॉट ऑन वेब

Delhi Election Result: अपने ही ट्वीट पर बुरा फंसे मनोज तिवारी, लोग कर रहे हैं ट्रोल

दिल्ली में आप की सरकार बनना लगभग साफ
मनोज तिवारी ने जीत का दावा किया था ट्वीट करके

Feb 11, 2020 / 03:40 pm

Prakash Chand Joshi

bjp Manoj Tiwari is badly trapped on his own tweet people are trolling

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणामों की तस्वीर अब लगभग साफ होती हुई नजर आ रही है। हालांकि, अब तक पूरी 70 विधानसभा सीटों के परिणाम नहीं आए हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी सरकार बनाती हुई नजर आ रहीहै। वहीं मनोज तिवारी ( Manoj Tiwari ) का एक बायन जो कि उन्होंने अपनी जीत को लेकर दिया था, अब उस पर वो जमकर ट्रोल हो रहे हैं।

https://twitter.com/ManojTiwariMP/status/1226144841761001472?ref_src=twsrc%5Etfw

दरअसल, दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने 8 फरवरी यानि वोटिंग वाले दिन अपने आधिकारिक ट्विटर ( Twitter ) अकाउंट से ट्वीट किया। उन्होंने लिखा ‘ये सभी एग्ज़िट पोल होंगे fail। मेरी ये ट्वीट सम्भाल के रखियेगा। भाजपा दिल्ली में 48 सीट ले कर सरकार बनायेगी। कृपया EVM को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढे।’ उनके इस ट्वीट के बाद आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी जीत के दावे भी किए थे।

https://twitter.com/hashtag/DelhiElectionResult?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/DelhiElectionResults?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/hashtag/DelhiResults?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं अब मनोज तिवारी के इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। मनोज तिवारी आज सुबह तक अपनी जीत का दावा कर रहे थे, लेकिन अब तक आए चुनाव के परिणाम कुछ और ही इशारा कर रहे हैं क्योंकि इनमें आम आदमी पार्टी की सरकार बनते हुए नजर आ रही है।

Home / Hot On Web / Delhi Election Result: अपने ही ट्वीट पर बुरा फंसे मनोज तिवारी, लोग कर रहे हैं ट्रोल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.