script22 साल पहले लापता हुए शख्स की डेड बॉडी मिली, पुलिस ने कहा- गूगल अर्थ का है कमाल | Body Of A Man Missing Since 1997 Was Found by Google Maps | Patrika News

22 साल पहले लापता हुए शख्स की डेड बॉडी मिली, पुलिस ने कहा- गूगल अर्थ का है कमाल

Published: Sep 14, 2019 01:57:09 pm

Submitted by:

Priya Singh

7 नवंबर 1997 को गायब हुए थे 40 वर्षीय विलियम मॉल्ड्ट
22 साल बाद मिला विलियम का शव, परिवार की पहचान

images_2.jpg

नई दिल्ली। विलियम मॉल्ड्ट नाम का एक शख्स 7 नवंबर 1997 में लैंटाना, फ्लोरिडा से लापता हो गए थे। उनका परिवार बताता है कि वे एक रात क्लब गए थे और फिर कभी वापस नहीं आ पाए। परिवार ने पुलिस को रिपोर्ट भी किया लेकिन विलियम की कोई खबर नहीं मिली। लेकिन आज करीब 22 साल बाद विलियम का पता चल गया है। खास बात ये है कि उनका पता किसी शख्स ने नहीं बल्कि गूगल मैप से चला है।

सऊदी अरब की महिलाओं का बदला स्टायल, बुर्का छोड़ वेस्टर्न ड्रेस में घूमती हुईं आ रहीं नजर

map

अगस्त महीने के आखिरी हफ्ते में एक शख्स गूगल मैप से कुछ पता करने की कोशिश कर रहा था। अपनी खोज के दौरान उसे एक तालाब के किनारे कुछ ऐसा देखा जो हैरान कर देने वाला था। गूगल मैप से पता चला कि पानी के अंदर एक कार डूबी हुई है।

पिता के सिखाए सबक ने बदल दी इस लड़की की ज़िंदगी, एक दिन दे डाली समाज को चुनौती

google_map.jpg

ये देखने के बाद शख्स ने तुरंत पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। अथॉरिटी ने कार को तालाब के अंदर नई निकला। कार खोलते ही कार की फ्रंट सीट पर विलियम की कंकाल बन चुकी डेड बॉडी मिली। जांच करने पर पता चला ये कार 40 वर्षीय विलियम की ही है और मिला कंकाल भी उन्हीं का है। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, स्पष्ट रूप से विलियम की कार साल 2007 के बाद अब जाकर दिखी है। पुलिस को पता नहीं चल पाया है कि ये कोई दुर्घटना थी या क़त्ल लेकिन विलियम की बॉडी ढूंढने का पूरा श्रेय गूगल अर्थ को जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो