scriptबर्थडे के दिन लड़के ने खाया चिकन बर्गर,बाहर निकलते ही हो गई मौत | Boy ate chicken burger on birthday, died as soon as he got out | Patrika News
हॉट ऑन वेब

बर्थडे के दिन लड़के ने खाया चिकन बर्गर,बाहर निकलते ही हो गई मौत

जन्मदिन के दिन ही सामने खड़ी थी मौत
दूध से बनी चीजों से एलर्जी
चिकन बर्गर को खाने से हुई मौत
दूध से बनी चीजें बनी मौत का कारण

नई दिल्लीSep 17, 2019 / 01:18 pm

Pratibha Tripathi

carry_fin.jpg

नई दिल्ली। आज के समय में लोगों का रहन सहन इतना बदल चुका है कि जिंदगी की शुरूआत होते ही कब मौत उसे निगल जाये, किसी को पता नही। जहां एक ओर खुशियों का माहौल हो और अचानक मौत आ जाये, तो सोचने वाली बात हो सकती है।

लंदन के 18 साल के ओवन कैरी (Owen Carey) के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। ओवन कैरी नाम का यह लड़का अपने बर्थडे को सेलिब्रेट करने के लिए एक ब्रिटिश बर्गर चेन बायरोन में पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ खाना खाने गये थे। उस दौरान कैरी ने रेस्टोरेंट में यह कहकर खाने का आर्डर दिया था कि उन्हें दूध से बनी चीजों से एलर्जी है। इसलिये वो चीजें मत देना। लेकिन रेस्टोरेंट के लोगों ने उनकी बात को गंभीरता से नहीं लिया। और इन चीजों को खाने के बाद तुंरत ही कैरी की मौत हो गई।

कैरी मना रहे थे अपना 18वां जन्मदिन
बतायाा जाता है कि जब कैरी नें जब रेस्टोरेंट में खाने का आर्डर किया तो रहले से ही बता दिया था कि उन्हें दूध से बनी चीजों से एलर्जी है तो रेस्टोरेंट ने यह कहकर उन्हें विश्वास दिलाया कि उनका किया हुआ ऑर्डर बिल्कुल सुरक्षित है। लेकिन आधा ग्रिल्ड चिकन बर्गर खाने के कुछ समय बाद ही कैरी को एलर्जी होने लगी। हात पैरों में एेठन होने के साथ होठ कपकपाने लगे। कैरी को इस बात की जानकारी ही नही थी कि उनके खाने को मसालेदार बटरमिल्क से बनाया गया है। उस दिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ थे और वह भोजन के बाद लंदन एक्वेरियम में जाते समय उनकी बाहों में ही गिर गए। उनकी हालत बिगड़ती देख मेडिकल सहायकों ने कैरी को प्राथमिक उपचार दिया। लेकिन 45 मिनट बाद ही सेंट थॉमस हॉस्पिटल में उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जब मामले की पूरी जांच की गई तो जांच में कहा कि मृतक की मौत का कारण एलर्जी का होना था। लेकिन खाने की लिस्ट में यह सुनिश्चित किया गया था कि मृतक द्वारा चुने गए खाने में कोई एलर्जी वाला तत्व नहीं है। मृतक कैरी को इस बारे में कोई भी जानकारी नही थी कि उसके खाने में एलर्जी वाला तत्व है। कैरी को दूध से बनी चीजों से काफी एलर्जी थी जो उसका मौत का कारण बन गई।

Home / Hot On Web / बर्थडे के दिन लड़के ने खाया चिकन बर्गर,बाहर निकलते ही हो गई मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो