scriptब्रेकअप के बाद भी लड़का करता था लड़की से प्यार, जन्मदिन पर केक लेकर पहुंचा उसके घर और कर बैठा… | Boy murdered present lover of his ex girlfriend | Patrika News

ब्रेकअप के बाद भी लड़का करता था लड़की से प्यार, जन्मदिन पर केक लेकर पहुंचा उसके घर और कर बैठा…

Published: Apr 05, 2019 02:19:37 pm

Submitted by:

Arijita Sen

अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड का जन्मदिन मनाने उसके घर जाता है युवक
साथ में एक केक भी खरीदकर ले जाता है
पहुंचकर देखता है ऐसा दृश्य कि अपने आप को काबू में रखना उसके लिए हो जाता है मुश्किल

Demo pic

ब्रेकअप के बाद भी लड़का करता था लड़की से प्यार, जन्मदिन पर केक लेकर पहुंचा उसके घर और कर बैठा…

नई दिल्ली। ब्रेकअप हो जाने के बाद भी कुछ कपल्स दोस्त बनकर रहते हैं। प्यार का रिश्ता किसी वजह से भले ही खत्म हो जाए, लेकिन दोस्ती बरकरार रहती है। हालांकि आज हम इसी से संबंधित एक ऐसी घटना बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।

यह किस्सा मोहाली का है। घटना 20 वर्षीय युवक मोहित और उसकी 16 साल की एक्स-गर्लफ्रेंड के इर्द-गिर्द घूमती है। सोमवार की रात मोहित अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड का बर्थ डे सेलिब्रेट करने के लिए उसके घर जाता है।

नयागांव में स्थित लड़की के घर पर मोहित अपने दो दोस्त गौरव और रंजित को लेकर पहुंचता है। मोहित अपने साथ केक लेकर जाता है। वहां जाकर वह कुछ ऐसा देखता है जिसे देखकर खुद को काबू में रखना उसके लिए मुश्किल हो जाता है।

घर पर उस वक्त मोहित की एक्स-गर्लफ्रेंड मौजूद नहीं थी। वह पास स्थित मार्केट में कुछ खरीदारी करने गई थी। घर पर उस समय लड़की का वर्तमान बॉयफ्रेंड था। राकेश को देखकर मोहित गुस्से में आ जाता है।

दोनों में बहस होने लगती है। बात धीरे-धीरे बढ़ने लगती है और मोहित अपने दोनों दोस्तों की मदद से राकेश की हत्या कर देता है। एक चाकू से वह राकेश के गले की नली को काट देता है। बाद में राकेश के घर न लौटने पर उसे परिवारवाले उसकी छानबीन करते हैं तब जाकर उन्हें लड़की के घर पर उसकी लाश मिलती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो