scriptप्रेमिका से आधी रात मिलने पहुंचा प्रेमी, लड़की के घरवालों ने सबक सिखाने के लिए कराया मुंडन | Boyfriend Reached Girlfriend Home At Mid Night,People Shaved His Head | Patrika News

प्रेमिका से आधी रात मिलने पहुंचा प्रेमी, लड़की के घरवालों ने सबक सिखाने के लिए कराया मुंडन

Published: Jul 31, 2020 06:16:45 pm

Submitted by:

Soma Roy

People Shaved Boyfriend’s Head : मुजफ्फरपुर के औराई की है घटना, लड़का अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर लड़की से मिलने उसके गांव पहुंचा था
लड़की के घरवालों को मामले की खबर लगने पर उन्होंने गांव वालो के साथ मिलकर लड़कों की पिटाई की

mundan1.jpg

People Shaved Boyfriend’s Head

नई दिल्ली। लॉकडाउन (Lockdown) के बाद से प्रेमी-प्रेमिकाओं (Boyfriend-Girlfriend) का मिलना-जुलना भी बंद हो गया है। ऐसे में सारी बंदिशों को तोड़ प्रेमी आधी रात को अपनी महबूबा के घर जा पहुंचा। मगर उसको ऐसा करना काफी भारी पड़ गया। लड़की के घरवालों को इसकी भनक लगते ही उन्होंने लड़के की क्लास लगा दी। इतना ही नहीं उन्होंने उसे सबक सिखाने के लिए उसके बाल कटवाकर मुंडन (Shaved Head) तक करा दिया।
घटना मुजफ्फरपुर के औराई की है। बताया जाता है कि मदार गांव की एक युवती से युवक प्रेम करता था। इसलिए प्रेमिका से मिलने के लिए वह अपने दो दोस्तों के साथ लड़की के गांव पहुंचा। वहां उसने अपनी प्रेमिका से मुलाकात की। मगर इस बात की खबर उसके घरवालों को हो गई। उन्होंने गांव वालों के साथ मिलकर लड़के और उसके दोस्तों को सबक सिखाने का फैसला लिया। लोगों ने पहले तीनों को पकड़कर जमकर पीटा। इसके बाद उनके बाल मुंडवा दिए।
मगर लड़कों से लोग इतना खफा थे कि उन्होंने पूरे बाल मुंडवाने की जगह, आड़े—तिरछे बाल काट दिए। इतना ही नहीं सजा देने के बाद गांव वालों ने पूरे वाक्ये का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। लोग लड़कों की इस हरकत को लेकर उन्हें भला—बुरा कह रहे हैं। वैसे कुछ यूजूर्स गांववालों की इस हरकत को गलत ठहा रहे हैं। उनके मुताबिक सबक सिखाने के लिए ये तरीका सही नहीं है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो