हॉट ऑन वेब

शादी के 13 दिन बाद ही नई दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड, उजड़ गई लड़के की दुनिया

पंजाब के जींद में शादी के 13 दिन बाद ही नई दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया कि दूल्हे के होश उड़ गए।

Aug 09, 2018 / 12:12 pm

Vinay Saxena

शादी के 13 दिन बाद ही नई दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड, उजड़ गई लड़के की दुनिया

नई दिल्ली: शादी सात जन्मों का बंधन कहा जाता है, लेकिन आजकल सात साल या यूं कहें कि सात दिन चल जाए तो बड़ी बात लगती है। जी हां, जिस तरह से शादी के अगले ही दिन दूल्हे का तलाक देना, दुल्हन के फरार हो जाने के मामले आ रहे हैं उससे तो यही लगता है। ताजा मामला पंजाब के जींद का है। यहां शादी के 13 दिन बाद ही नई दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया कि दूल्हे के होश उड़ गए।
बूढ़े मां-बाप की सेवा के लिए की शादी, लेकिन…


मामला जींद के गांव हसनपुर का है। यहां रहने वाले एक युवक विकास की उम्र निकल रही थी और उसकी शादी भी नहीं हो रही थी। उसके मां-बाप भी बूढ़े हो चुके थे, जिनकी सेवा के लिए भी उसको शादी करना बहुत जरूरी लग रहा था। उसने सोचा कि बुढ़ापे में मां-बाप की सेवा करने के लिए उसे शादी करनी चाहिए।
रिश्तेदार ने करवाइर् बिहार की लड़की से शादी

जानकारी के मुताबिक, विकास के एक रिश्तेदार ने उसकी शादी के लिए बिहार के सिसावा निवासी शोभा बात चलाई। सभी बातें तय होने के बाद बीते 11 जुलाई को दोनों की शादी करवा दी गई। उसने शादी में करीब चार लाख रुपए खर्च किए और दुल्हन को कीमती ज्वेलरी भी गिफ्ट दी।
शादी के 13वें दिन दुल्हन ने कर दिया ये कांड


विकास ने शादी की खुशी में बिहार में ही पूरे गांव को दावत दी। इसके बाद वह दुल्हन को विदा कर घर ले आया। सब कुछ सही चल रहा था। 13वें दिन सुबह जब नींद से जागा तो उसकी दुनिया उजड़ चुकी थी। उसने देखा कि उसकी पत्नी गायब है। जब उसने कमरा देखा तो उसका सारा सामान भी वहां नहीं मौजूद था। विकास ने अपनी पत्नी की काफी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। विकास को यकीन नहीं हो रहा था कि उसके साथ ऐसा हुआ। उसने अब इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Home / Hot On Web / शादी के 13 दिन बाद ही नई दुल्हन ने कर दिया ऐसा कांड, उजड़ गई लड़के की दुनिया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.