scriptशादी में हुई फायरिंग, दुल्हन को गोली मारकर फरार शख्स पर उठाया दूल्हे ने ऐसा सवाल | bride got injured in firing delhi | Patrika News

शादी में हुई फायरिंग, दुल्हन को गोली मारकर फरार शख्स पर उठाया दूल्हे ने ऐसा सवाल

locationनई दिल्लीPublished: Jan 18, 2019 11:45:49 am

Submitted by:

Priya Singh

घटना पूर्वी दिल्ली की बताई जा रही है। यहां के शकरपुर स्थित स्कूल ब्लॉक में बने प्राचीन शिव मंदिर धर्मशाला में आयोजित इस शादी में अफरातफरी का माहौल तब बन गया जब किसी ने दुल्हन को गोली मार दी।

bride got injured in firing delhi

शादी में हुई फायरिंग, दुल्हन को गोली मारकर फरार शख्स पर उठाया दूल्हे ने ऐसा सवाल

नई दिल्ली। शादी में फायरिंग का एक मामला सामने आया है। शादी में आए एक अज्ञात शख्स के इरादे से लग रहा था कि वह दुल्हन पर ही हमला करने आया था। घटना पूर्वी दिल्ली की बताई जा रही है। यहां के शकरपुर इलाके स्थित स्कूल ब्लॉक में बने प्राचीन शिव मंदिर धर्मशाला में आयोजित इस शादी में अफरातफरी का माहौल तब बन गया जब किसी ने दुल्हन को गोली मार दी। दुल्हन को देर न करते हुए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दुल्हन के पैर में गोली लगी थी जिसकी वजह से उसकी जान पर कोई खतरा नहीं हुआ। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी और हमलावर की खोज में जुट गई। बता दें कि शादी में जयमाल की रस्म होने के बाद दूल्हा-दुल्हन जब स्टेज पर पहुंचे तब हमलावर ने उनपर गोली चला दी जिससे दुल्हन को गोली जाकर लगी।

शादी के स्टेज पर दूल्हे के पीछे जा रही दुल्हन को उसी दौरान गोली मारी गई है। दुल्हन को अफरातफरी में अस्पताल ले जाया गया जिसके बाद पुलिस में यह मामला दर्ज कराया गया। लड़की के हालत में सुधार आने के बाद उससे जब पूछताछ की गई तब उसने बताया कि उसे हमलावर के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इस सनसनीखेज घटना के बाद दूल्हे ने सवाल उठाया कि वह कौन था। जांच में पुलिस ने उसे प्रेम प्रसंग का एंगल बता हमलावर की खोज सुरु की तो रिंकू नाम के एक शख्स का नाम सामने आया। कहा जा रहा है कि रिंकू और पूजा एक-दूसरे जानते हैं लेकिन पुलिस ने फिलहाल इस जानकारी के बारे में अभी कुछ साफ नहीं किया है। दुल्हन का कहना है कि वह रिंकू नाम के किसी शख्स को नहीं जानती। बता दें कि इस घटना को हर्ष फायरिंग से भी जोड़ा जा रहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो