scriptशादी की पहली रात दूल्हे को छोड़कर फरार हुई दुल्हन, पुलिस ने पकड़ा तो बताई भागने की चौंकाने वाली वजह… | bride ran away from home on first night of wedding | Patrika News

शादी की पहली रात दूल्हे को छोड़कर फरार हुई दुल्हन, पुलिस ने पकड़ा तो बताई भागने की चौंकाने वाली वजह…

Published: Mar 19, 2019 04:48:48 pm

Submitted by:

Vineet Singh

राजस्थान में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना हुई है जिसमें एक दुल्हन ने शादी की पहली रात को ऐसा काम किया जिसकी वजह से वो पुलिस के चक्कर में पड़ गयी है।

bride

शादी की पहली रात दूल्हे को छोड़कर फरार हुई दुल्हन, पुलिस ने पकड़ा तो बताई भागने की चौंकाने वाली वजह…

नई दिल्ली: राजस्थान Rajasthan के धौलपुर में एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना हुई है दरअसल यहां पर शादी की पहली ही रात दुल्हन फरार हो गयी लेकिन गांव वालों को जैसे ही इस बात की सूचना मिली, उन्होंने दुल्हन bride को जंगल jungle से पकड़ लिया और फिर पुलिस को इसकी जानकारी कर दी।
डिज़ाइन पसंद नहीं आया तो प्रियंका गांधी ने गिरवा दी थी इस बंगले की एक-एक ईंट, पिछले 12 सालों से लगातार…

आपको बता दें कि दुल्हन ने पकड़े जाने के बाद पुलिस के सामने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। दुल्हन ने पुलिस को बताया है कि धोखे से उसकी शादी करवाई गयी है क्योंकि वो नाबालिग है। इसके साथ ही उसने यह भी बताया कि जिस शख्स के साथ उसकी शादी करवाई गयी है वो 40 साल का है वहीं लड़की की उम्र 20 साल है।
10 साल से पत्नी ढूंढ रहा था 36 इंच का ये शख्स, फिर एक दिन अचानक

लड़की ने बताया कि जिला सोनभद्र उत्तरप्रदेश के दलाल मंजू व दिनेश ने उसके माता-पिता को सवा लाख रुपये का लालच देकर शादी कराने का प्लान बनाया था इसके बाद वो लड़की और उसके परिवार को राजस्थान ले आए। इसके बाद 15 मार्च को लड़की की शादी युवक के साथ करवा दी गयी। लड़की ने बताया कि दूल्हे ने शादी के दौरान हर वक्त सेहरा लगाया हुआ था जिससे उसका चेहरा ना दिखे फिर जब बाद में लड़की ने लड़के को देखा तो वो उम्रदराज़ निकला तब उसने भागने का फैसला लिया। जानकारी के मुताबिक़ आरोपी दूल्हे का 9 साल का लड़का भी है और उसकी पत्नी की मौत हो चुकी थी।
लड़की ने बताया अगर वो पहले ही लड़के को देख लेती तो गलती से भी उससे शादी नहीं करती। खैर अब पुलिस इस मामले को देख रही है और आगे की कार्रवाई कर रही है साथ ही उन दलालों की भी तलाश कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो